रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर के ओद्योगीक थाना क्षैत्र अंतर्गत मनीष नगर और महेश नगर निवासी और नौवीं कक्षा में पढने वाले दो छात्र रविवार शाम 6.30 से लापता है। लापता हुए बालक उज्ववल पिता दिलीप तंवर 14 वर्ष निवासी मनीष नगर तथा तेजेश उर्फ हर्ष पिता ए.के.शुक्ला 15 वर्ष निवासी महेश नगर के है । दोनों छात्र एक ही स्कूल और कक्षा में पढतें है। औद्योगिक थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
लापता हुए बालक उज्ववल के पिता दिलीप तंवर ने बताया कि रविवार शाम को 6.15 बजे तक उज्ववल घर पर ही था,करीब 6.30 पर उसका मित्र तेजेश उर्फ हर्ष घर पर आया और दोनों साथ खेलने का बोल कर घर चले गए।उसके बाद रात 9 बजे तक जब नहीं वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालो ने साथ गए मित्र तेजेश के घर फोन कर जानकारी ली तो पता चला की वह भी घर नहीं पहुंचा तब परिवार व आसपास के लोगो ने अपने स्तर पर दोनों को खोजना शुरू किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। औद्योगिक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। साथ लगते थानों व चौकियों में सूचित कर दिया गया है।
पांच हजार का इनाम घोषित
पुलिस दोनों बालकों को खोज रही है, वहीं एसपी अमित सिंह ने बालकों के सबंध में जानकारी देने वाले को पांच हजार का इनाम देने की भी घोषणा की है। बालकों के सबंध में जानकारी पुलिस थाने या कंट्रोल रुम पर दी जा सकती है।
Trending
- रतलाम सायबर सेल की बड़ी कामयाबी: 9 माह में 92.56 लाख ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
