रतलाम(खबरबाबा.काम)। शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रतलाम से पांच किमी. दुर स्थित करमदी तीर्थ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रध्दालु पहुंचे। इस दिन तीर्थ पर बने सिध्दाचल पर्वत की प्रतिकृति की परिक्रमा और दर्शन का विशेष महत्व है।
जानकारी के अनुसार कार्तिक पूनम पर करमदी स्थित जैन मंदिर पर प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन और मेला लगता है। तीर्थ पर सिध्दाचल पवर्त की प्रतिकृति बनी हुई है। कार्तिक पूनम के दिन इस तीर्थ की परिक्रमा का विशेष महत्व है, इसीलिए करमदी तीर्थ पर शनिवार को बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने पहुंचकर दर्शन का लाभ लिया। शनिवार सुबह पांच बजे से ही श्रध्दालुओं का मंदिर जाने का सिलसिला शुरु हो गया था। तीर्थ की पैदल यात्रा का विशेष महत्व होने के कारण कई लोग परिवार सहित पैदल ही करमदी तीर्थ पहुंचे, तो कई वाहन से तीर्थ स्थल पर गए। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। कार्तिक पूनम को करमदी तीर्थ मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रमों को आयोजन भी किया गया था। यहां आने वाले श्रध्दालुओं ने भाता और स्वामीवात्सल्य के आयोजन का भी लाभ लिया।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
