रतलाम(खबरबाबा.काम)। जावरा हुसैन टैकरी क्षेत्र से लापता हुई हैदराबाद निवासी 2 वर्षीय नन्ही बालिका को पुलिस एवं परिजनों ने सोमवार सुबह रतलाम में जावरा रोड पर शिवशंकर कालोनी झुग्गी-झोपड़ी से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है।
औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना प्रभारी एम.पी.सिंह परिहार ने बताया कि चेहल्लुम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हैदराबाद निवासी वाजीद अली परिवार के साथ आया था। जहां 10 नंवबर की सुबह उसकी दो वर्षीय बालिका लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने उसे कई स्थानों पर तलाश किया था लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने इस मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की थी। एसपी अमित सिंह के मार्गदर्शन, एएसपी प्रदीप शर्मा, राजेश सहाय के निर्देशन में पुलिस लगातार बालिका को तलाश रही थी। मुखबीर से सूचना मिलने पर सोमवार की अल सुबह जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस एवं परिवार के लोग रतलाम आए और जावरा रोड पर शिवशंकर कालोनी स्थित झुग्गी झोपडिय़ों की तलाशी लेते हुए एक झोपड़ी से मासुम बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, एक आरोपी फरार है । थाना प्रभारी श्री परिहार ने बताया कि आरोपियों से पुछताछ कर बच्ची को अगवा करने के उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
