रतलाम(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश आउट डोर विज्ञापन मिडिया नियम 2017 के तहत नगरीय क्षेत्र में भवनों एवं संस्थानों पर विज्ञापन होर्डिंग, बैनर, आउट डोर मिडिया डिवाईस लगाने हेतु निगम की अनुमति लेना अनिवार्य है । निगम की बिना अनुमति के भवनों एवं संस्थानों पर विज्ञापन होर्डिंग, बैनर, आउट डोर मिडिया डिवाईस लगाया जाना निषेध किया गया है।
नगर निगम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मध्यप्रदेश आउट डोर विज्ञापन मिडिया नियम 2017 नगरीय निकाय की सीमा में प्रभावशील है। नियम के तहत नगरीय सीमा में स्थापित समस्त विज्ञापन,होर्डिंग्स संस्थान एवं प्रबंधन संबंधी समस्त कार्यवाही उक्त नियमों के अनुसार की जाना है। जिस अनुसार समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, अशासकीय अथवा निजी संपत्ति,भवन,भूमि आदि पर आउटडोर मिडिया डिवाईस की संस्थापना व प्रबंधन हेतु नगर निगम से नियमानुसार अनुमति प्राप्त की जाना आवश्यक है।
नगर निगम द्वारा नगर के नागरिकों, व्यापारियों, संस्थान प्रबंधकों आदि से अपील की गई है कि उनके द्वारा नगर में किसी भी प्रकार की संपत्ति, भवन, संरचना आदि पर स्थापित या प्रदर्शित किये गये विज्ञापन बोर्ड,होर्डिंग्स स्वंय के व्यय पर तीन दिवस की समयावधि में हटा लें,अन्यथा उक्त नियमों में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भवन, संरचना, संपत्ति आदि के उपर स्थापित आउटडोर मिडिया डिवाईस को ध्वस्त या नष्ट कर दिया जायेगा जिसका समस्त उत्तरदायित्व संबंधित होगा तथा क्षति पूर्ति की राशि संबंधित से वसूल की जावेगी।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
