रतलाम(खबरबाबा.काम)। कलेक्टोरेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान रतलाम जिलें के लगभग 132 आवेदकों ने कलेक्टर श्रीमति तन्वी सुद्रियाल के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग प्रमुखों को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में साबिर हुसैन पिता इमदाद हुसैन निवासी ताल ने बताया कि जावरा निवासी एक व्यक्ति ने उनसे दुबई भेजने के लिए वीज़ा बनवाने के नाम पर 60 हजार रूपयें लेकर धोखाधड़ी की है, कलेक्टर ने मामलें में पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के लिए कहा है। जनसुनवाई में सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि उनकी जीपीएफ राशि का भुगतान नहीं हुआ है तथा संबंधित बाबू कार्यालय के चक्कर लगवा रहें है ,कलेक्टर ने जिला कोषालय अधिकारी को मौके पर तलब किया, जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि संबंधित का भूगतान 6 नवम्बर को हो चुका है तथा राशि खाते में पहुंच चुकी है, आवेदक ने बताया कि बैंक द्वारा एसएमएस न आने के कारण गलत फहमी हो गई थी। बलराम प्रजापति पिता गणपतलाल निवासी सैनिक कॉलोनी ने बताया कि वन विभाग के कहने पर उनके द्वारा प्रतापनगर ब्रिज के नीचे बगीचा बनवानें में मजदूरी कार्य किया गया था ,जिसकी मजदूरी 34754 रूपयें का भुगतान अब तक नहीं हुआ है ,प्रकरण में कलेक्टर ने जिला वनमंडलाधिकारी को कार्यवाही के लिए कहा है । अन्य आवेदनों में बीपीएल राशनकार्ड बनवाने आवास पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत करने, भूमि कब्जा विवाद आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए जिनका संबंधित विभाग प्रमुखों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
