रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर के भूमिहीन व्यक्तियो को लंबे इंतजार के बाद अब आवासीय पट्टे मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन ने सर्वे के बाद चिन्हित 1004 पात्र हितग्राहियो को पट्टे देने की तैयारी कर ली है।
शहर एसडीएम अनिल भाना ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्तियों को शासन के निर्देशानुसार आवासीय पट्टे देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पात्र हितग्राहियों के सर्वेक्षण के लिए जिला स्तर पर नगरीय निकाय वार प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा प्रथम चरण का सर्वे , प्रांरभिक सूची का प्रकाशन आदि काम किए जा चुके है। कलेक्टर द्वारा शीघ्र ही सर्वेक्षण सूची आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग को भेजी जाएगी, इसके उपरांत पट्टा वितरण की तिथि तय कर दी जाएगी। एसडीएम भाना ने बताया कि राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश नगरीय निकाय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति अधिनियम 1984 के अंतर्गत 31 दिसम्बर 2012 तथा 31 दिसम्बर 2014 की स्थिति में नगरीय निकायों अथवा विकास प्राधिकरण की भूमि पर काबिज व्यक्ति जो वहां वास्तविक रूप से निवास कर रहा है,जिसके नाम से कोई मकान या भूमि या तो अपने स्वयं के नाम पर या अपने कुटुम्बी के नाम पर नहीं हो,को आवासीय पट्टों का वितरण करने के निर्देश दिए गए थे। शासन के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि परिपत्र में दी गई समय-सीमा में कतिपय नगरीय क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदाय नहीं हो पाया है। इसे दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा पात्र हितग्राहियों का सर्वे करने तथा पात्र पाये जाने पर पट्टा वितरण करने की कार्यवाही के लिए समय सारणी निर्धारित की गई थी ।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
