Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

April 3, 2026

रतलाम: रजत बड़जात्या दिगंबर जैन युवा महासभा के रतलाम जिले के महामंत्री मनोनीत

April 3, 2026

रतलाम: दिनदयाल नगर थाना अंतर्गत कनेरी रोड स्थित गोदाम से 4 बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, पेट्रोल खत्म होने पर एक बाइक को कुछ दूरी पर छोड़ गए

April 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»All News»जावरा में सीएम ने दी कई सौगाते, विधायक डा.राजेन्द्र पांडे ने जिला बनाने सहित अन्य मांगो को लेकर मांग पत्र सौंपा,करोड़ो के विकास कार्यो का लोकापर्ण एवं शिलान्यास
All News

जावरा में सीएम ने दी कई सौगाते, विधायक डा.राजेन्द्र पांडे ने जिला बनाने सहित अन्य मांगो को लेकर मांग पत्र सौंपा,करोड़ो के विकास कार्यो का लोकापर्ण एवं शिलान्यास

SamagraBy SamagraNovember 29, 2017No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रतलाम(खबरबाबा.काम) । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भावांतर भुगतान योजना किसानों को न्याय देने की योजना है पूरा हिंदुस्तान मध्यप्रदेश की इस योजना को अपनाएगा। इस योजना के तहत 1.35 लाख किसानों के खाते में भावांतर की राशि जमा कराई जा चुकी है ।शेष बचे किसानों को भी 15 दिसंबर तक उनके खाते में राशि जमा करा दी जाएगी ।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 29 नवंबर को रतलाम जिले के जावरा में अंत्योदय मेले एवं मध्य प्रदेश विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर 332 करोड़ रू. से अधिक की राशि के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया ।
जावरा विधायक डा. राजेन्द्र पांडे ने सीएम को जावरा को जिला बनाने सहित अन्य मांगों के लिए मांग पत्र सौंपा।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पिपलौदा में आगामी शिक्षा सत्र से नवीन कॉलेज खोलने की बात कही ।उन्होंने जावरा में नवीन इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के लिए परीक्षण करवाकर कार्रवाई करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने पिपलोदा में आउटडोर स्टेडियम निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करवाने की बात भी कही। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री राजेंद्र पांडे, मप्र राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक रतलाम श्री चैतन्य कश्यप, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत कोठारी, राज्य कृषक कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष श्री ईश्वरलाल पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईडा,  विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर, विधायक सैलाना श्रीमती संगीता चारेल, विधायक आलोट श्री जितेंद्र गहलोत, श्री कान्हसिंह चौहान भी मंचासीन थे ।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जावरा में विकास यात्रा एवं अंत्योदय मेले को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में मध्य प्रदेश काफी आगे बढ़ा है हम सबको मिलकर मध्य प्रदेश को और आगे ले जाना है. प्रदेश सरकार ने 12 सालों में किसानों के कल्याण के लिए  प्रयास किए हैं। खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु मध्यप्रदेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नर्मदा का पानी शिप्रा में मिलाया है। अब नर्मदा का पानी  कालीसिंध ,  गंभीर ,पार्वती नदी में मिलाया जावेगा ।नर्मदा का पानी चंबल में भी लाया जाएगा ।मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी सागर बांध से टनल द्वारा गरोठ तक सरकार पानी लाई है ।किसानो के सूखे खेतों की प्यास बुझाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की भावांतर भुगतान योजना दुनिया की अद्भुत व अनोखी योजना है । प्रदेश के 1.35 लाख किसानों को इस योजना के तहत भावांतर की राशि का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की है ।मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब आवास के लिए बगैर जमीन के नहीं रहेगा । आगामी 26 जनवरी से अप्रैल तक आवासहिनो को जमीन उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जाएगा।
1 साल में 7.50 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जावरा में विकास यात्रा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं एवं कौशल उन्नयन के माध्यम से 1 साल में 7.50 लाख युवाओं को रोजगार दिलाया जावेगा ।
उन्होंने कहा कि किसानों के बेटे बेटियों को भी कृषि से संबंधित उद्योग नव उद्यम लगाने हेतु दस लाख से लगाकर दो करोड़ रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जावेगा जिसकी गारंटी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जावेगी ।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब रेत के ठेके नीलाम नहीं होंगे, रेत की सभी खदानें पंचायतों के अधीन रहेगी, ग्रामीण जन 125 रू. की रॉयल्टी रसीद कटवा कर अपने उपयोग के लिए रेत ले जा सकेंगे । इससे लोगों को सस्ती दरों पर रेत उपलब्ध हो सकेगी  ।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अवैध कॉलोनियों को वैध करने में जो भी आवश्यकता होगी वह पूरी की जावेगी। कोई भी कॉलोनी अवैध नहीं रहेगी ।कार्यक्रम को 
सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने भी संबोधित किया। क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर राजेंद्र पांडे ने अपने स्वागत उद्बोधन में जावरा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया । 
7600 से अधिक हितग्राही लाभान्वित
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जावरा में आयोजित अंत्योदय मेले में 7606 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 15 करोड़ 41 लाख 96 हजार 400 रुपए की राशि के हितलाभ प्रदान कर लाभान्वित भी किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर 173 करोड़ 83 लाख 40हजार रू. की लागत से नवनिर्मित विभिन्न विभागों के 23 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया ।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 159 करोड़ 8 लाख 93 हजार की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विभागों के 41 विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जावरा जनपद की सभी 68 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ भी घोषित किया । उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री जी के  12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रकाशित पुस्तिका रत्नपुरी रतलाम समग्र विकास के 12 सोपान का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर संभागायुक्त श्री एम बी ओझा एडीजीपी उज्जैन श्री वी मधुकुमार कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुंदरियाल पुलिस अधीक्षक रतलाम जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक पत्रकार गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं महिलाएं तथा अपार जनसमुदाय उपस्थित था ।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का हेलीपेड पर जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के जावरा नगरागमन पर आज बुधवार को भैंसाना हेलीपेड पर उनका आत्मीय स्वागत जनप्रतिनिधियों एवं प्रशाासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्र्ाी श्री चौहान का स्वागत करने वालों में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत कोठारी, विधायकगण डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, श्रीमती संगीता चारेल, श्री जितेन्द्र गेहलोत, श्री मथुरालाल डामर, जावरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल दसेड़ा, जावरा जनपद उपाध्यक्ष श्री लोकेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री आज जावरा में 332 करोड़ रूपए से ज्यादा के निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण,शिलान्यास करेंगे, जावरा विधायक डां. राजेन्द्र पांडे के नेतृत्व में होगा नागरिक अभिनंदन
Next Article फिर शहर में निकले महापौर और अधिकारी, तीन घंटे से अधिक समय तक निरीक्षण कर दिए कई निर्देश
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

By EditorApril 3, 2026

रतलाम 3 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए…

रतलाम: रजत बड़जात्या दिगंबर जैन युवा महासभा के रतलाम जिले के महामंत्री मनोनीत

April 3, 2026

रतलाम: दिनदयाल नगर थाना अंतर्गत कनेरी रोड स्थित गोदाम से 4 बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, पेट्रोल खत्म होने पर एक बाइक को कुछ दूरी पर छोड़ गए

April 3, 2026
Top Trending

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

By EditorApril 3, 2026

रतलाम 3 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक…

रतलाम: रजत बड़जात्या दिगंबर जैन युवा महासभा के रतलाम जिले के महामंत्री मनोनीत

By EditorApril 3, 2026

रतलाम,3अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारत वर्षिय दिगंबर जैन युवा महासभा राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष एवं…

रतलाम: दिनदयाल नगर थाना अंतर्गत कनेरी रोड स्थित गोदाम से 4 बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, पेट्रोल खत्म होने पर एक बाइक को कुछ दूरी पर छोड़ गए

By EditorApril 3, 2026

रतलाम, 3 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। शहर के दिनदयाल नगर थाना अन्तर्गत कनेरी रोड…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.