रतलाम(खबरबाबा.काम)। आपस में झगड़ रहे कुत्ते के बच्चों को छुड़ाने गई वृद्ध महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। जख्मी हुई महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सैलाना सबडिवीजन के ग्राम सरवन निवासी शकुंतलाबाई पति स्व. परसराम उम्र 75 वर्ष को उपचार के लिए गुरुवार सुबह जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसे लेकर रतलाम जिला अस्पताल आई पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में एक कुत्ते ने बच्चे दिए है। बच्चे एवं कुत्ते शकुंतलाबाई के मकान के आंगन में ही रहते है। वह रोजना चावल बना कर कुत्ते एवं उसके बच्चे को भी खिलाती है। गुरुवार सुबह कुत्ते के बच्चे लड रहे थे तभी वह बच्चों को अलग-अलग करने गई थी, इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में वृध्दा को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
