रतलाम(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार शाम को महू रोड फव्वारा चौक से कोर्ट तिराहा तक फोरलेन व अम्बेडकर सर्कल से कोर्ट तिराहे तक टू लेन सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य की शुरूआत हुई।
कार्य की शुरुआत महापौर डॉ0 (श्रीमती) सुनीता यार्दे, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, नेता पक्ष प्रेम उपाध्याय, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती रेखा जौहरी व रणजीतसिंह परिहार ने महापौर परिषद सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन, भाजपा पदाधिकारी व क्षेत्रिय नागरिक व व्यापारियों के साथ सर्वप्रथम डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व ततपश्चात भूूमि पूजन कर की।
3.26 करोड की लागत से बनेगी
3.26 करोड़ की लागत से महू रोड से फव्वारा चौक से कोर्ट तिराहा तक फोरलेन व अम्बेडकर सर्कल से कोर्ट तिराहे तक टू लेन सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन होने से नगर के नागरिकों अनूठी सौगात मिली है इससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा होने के साथ ही नगर विकसित दिखाई देगा।
भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवंत कोठारी संतोष पोरवाल, महापौर परिषद भगतसिंह भदौरिया, सूरजसिंह जाट, ताराचन्द पंचोनिया, श्रीमती मनीषा शर्मा, मण्डल महामंत्री मनोज शर्मा, मोहन वर्मा, गोपाल शर्मा, पार्षद अरूण राव, सुशील सिलावट, प्रहलाद पटेल, अशोक यादव, पप्पू पुरोहित, मोहम्मद सलीम मेव, श्रीमती सोना शर्मा, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सुशीला परमार, श्रीमती ललीता पवांर, श्रीमती मीना चावड़ा, श्रीमती माला शर्मा, एल्डरमेन सर्वश्री देवशंकर पाण्डे, गोपाल सोलंकी, प्रभु नेका, श्रीमती तारादेवी सोनी के अलावा सर्वश्री रवि जौहरी, अशोक शर्मा, बालमुकुन्द चावड़ा, मधु शिरोडकर, राकेश परमार, जनक नागल, नन्द किशोर पवांर, राकेश मीणा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक व व्यापारी उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
