रतलाम( खबरबाबा.काम)। सैलाना ओवरब्रिज पर युवक को रोककर मोबाइल और चेन, लाकेट लूटने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी अमित सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर की रात सैलाना रोड ओवरब्रिज पर लूट की घटना हुई थी। सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की बाईक के नंबर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी श्री सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर की रात करीब 11.30 बजे रोहित पिता विनोद वर्मा उम्र 18 साल निवासी बरगुंडो का वास सैलाना ओवरब्रिज से गुजर रहा था। बाईक पर आए दो बदमाशों ने उसे रोककर चाकू की नोक पर धमकाया और फिर उससे मोबाइल, गले में पहनी चेन, लाकेट लेकर उसके साथ मारपीट भी की और वहां से निकल गए। रोहित द्वारा बताए गए बाईक के नंबर और पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपियों की तलाश की गई। इजराईल 28 निवासी बिरियाखेड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने घटना कबूल कर ली। साथी आनंद निवासी विनोबा नगर का पता भी बताया जिसपर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया।पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी डा.राजेश सहाय और प्रदीप शर्मा भी मौजुद थे.
Trending
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
