रतलाम, 24 जनवरी(खबरबाबा.काम)। ओद्योगीक थाना क्षैत्र अंतर्गत जवाहर नगर(पीएण्डटी कालोनी)क्षैत्र में बुधवार दोपहर को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी की जलने से मौत हो गई। पति का कहना है कि विवाद के दौरान पत्नी ने संडासी से उस पर हमला कर दिया और स्वयं को आग लगा ली। बाद में महिला और पति को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकीत्सकों से महिला को मृत घोषित कर दिया। पति को सिर में चोंट लगी है।
जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम रीतू पति योगेश 41 वर्ष निवासी जवाहर नगर है। घायल पति योगेश के अनुसार परसों बेटा युवराज घर नहीं आया था, जिसके लापता होने की सूचना उसने थाने पर भी दी थी। अगले दिन यश मोहल्ले में ही मिला। इसी बात को लेकर बुधवार दोपहर उसका और पत्नी का आपस में विवाद शुरु हुआ। विवाद बढने पर पत्नी रीतु ने उसके सिर पर संडासी से वार किया, जिससे उसके सिर और आंख के उपर चोंट आई है। इसी दौरान पत्नी से स्वंय को आग लगा ली। उसने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। बाद में उसने छत पर जाकर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और दरवाजा तोड़कर आग बुझाई। सूचना मिलने पर ओद्योगीक क्षैत्र पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस घायल योगेश और झुलसी हालत में रीतु को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकीत्सकों ने रीतु को मृत घोषित कर दिया। घायल योगेश का उपचार किया गया। फिलहाल ओद्योगीक क्षैत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इनका कहना है
पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएण्डटी कालोनी क्षैत्र में एक घर में आग लग गई है। मौके पर पहुंचे तो आग से महिला रीतु पति योगेश के झुलसने की जानकारी मिली, महिला को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। पति ने प्रारंभिक रुप से पति-पत्नी के बिच विवाद में महिला द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाना बताया है। मामले की जांच की जा रही है।
-विजय सागरिया, एसआई, ओद्योगीक क्षैत्र थाना, रतलाम
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
