रतलाम, 10 फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अन्तर्गत लुनेरा में एक महिला को डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी देते हुए अज्ञात बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट और धमकाने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार लूट की वारदात रावटी क्षैत्र निवासी 45 वर्षीय एक महिला के साथ हुई। महिला ने बिलंपाक थाने में जो रिपोर्ट दर्ज कराई उसके अनुसार लूट की घटना 8 फरवरी को दोपहर 12 बजे हुई। महिला के अनुसार घटना के 15 दिन पूर्व वह अपने पति और बेटी के साथ मजदूरी के लिए खाचरोद गई थी, जहां वह मजदूर डेरे में रह रहे थे। पांच दिन पूर्व उसका पति वापस गांव चला गया था। 8 फरवरी को मोटर साइकल पर डेरे मेंं एक व्यक्ति आया , जिसे महिला पहचानती नहीं है। वह खेत में मजदूरी का बोलकर डेरे से तीन महिलाओं को ले गया। कुछ देर बाद वह व्यक्ति पुन: आया और बोला की मजदूरी के लिए एक और व्यक्ति की जरुरत है, जिस पर पिड़ीत महिला उसके साथ जाने के लिए मोटर साइकल पर बैठ गई। महिला के अनुसार आरोपी उसे मोटर साइकल पर ग्राम लुनेरा के सागोदी मगरे पर ले गया और वहां जान से मारने की धमकी देकर हाथ में पहन रखे 150-150 ग्राम के चांदी के कड़े, 40 ग्राम की झुमकी और 1500 रुपए नगद छिन लिए और महिला को धमकी देते हुए कहा कि चुप-चाप डेरे पर वापस चले जाना। घटना के बाद महिला गांव नौंगावा जागीर पहुंची, जहां एक खेत पर पहचान का हाली मिला, जिसने फोन पर उसके बेटे को जानकारी देकर बुलाया। शुक्रवार को महिला ने अपने बेटे के साथ बिंलपाक थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 392, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। शनिवार को एएसपी डां. राजेश सहाय ने भी बिलंपाक पहुंचकर मामले की जांच की।
खाचरोद में सीसीटीवी कैमरे की जांच
प्रकरण दर्ज होने के बाद शनिवार को बिलंपाक थाना प्रभारी हरीश जेजुलकर खाचरौद पहुंचे और महिला के बयानों के आधार पर जांच शुरु की। थाना प्रभारी ने आरोपी की पहचान के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
