Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » माणकचौक क्षैत्र में दिनदहाड़े 75 वर्षीय वृध्द से ठगी, धोखे से सोने की चेन और दो अंगुठी ले गए बदमाश, दोस्त की दुकान पर बैठे वृध्द को बाहर बुलाया और वारदात होने का डर दिखाकर आभूषण उतरवाए, सीसीटीवी कैमरे में केद हुए संदिग्ध।
All News

माणकचौक क्षैत्र में दिनदहाड़े 75 वर्षीय वृध्द से ठगी, धोखे से सोने की चेन और दो अंगुठी ले गए बदमाश, दोस्त की दुकान पर बैठे वृध्द को बाहर बुलाया और वारदात होने का डर दिखाकर आभूषण उतरवाए, सीसीटीवी कैमरे में केद हुए संदिग्ध।

SamagraBy SamagraFebruary 4, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 
रतलाम,4 फरवरी(खबरबाबा.काम)। माणकचौक थाना क्षैत्र अंतर्गत रविवार को माणकचौक मेन रोड पर दो अज्ञात बदमाशों ने एक 75 वर्षीय वृध्द के साथ ठगी की वारदात की। बदमाश वृध्द से एक पेंडल वाली सोने की चेन और दो अंगुठी, जिसमें पन्ना औ पुखराज का नग था, धोखे से ले गए। पुलिस ने वृध्द की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। शहर में इस तरह की यह पहली वारदात नहीं है, इसके पूर्व भी इस तरह की वारदातें हो चुकी है। हाल ही में 8 दिसम्बर को बदमाशों ने इसी तरह से एक वृध्दा के साथ भी ठगी की थी, जिसके आरोपी भी अभी तक पकड़ में नहीं आए है।
जानकारी के अनुसार ठगी की वारदात रविवार सुबह करीब 11:20 बजे नागरवास निवासी सूर्यप्रकाश पिता उत्तमनारायण तंवर 75 वर्ष के साथ हुई। आप लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत है। श्री तंवर ने पुलिस को की गई शिकायत में जो बताया उसके अनुसार रविवार सुबह वे अपने दोस्तों ने मिलने घर से माणकचौक गए थे। माणकचौक में वह फकरी बुट हाउस पर अपने दोस्त फखरुद्दीन के पास बैठकर बात कर रहे थे।  इसी दौरान एक व्यक्ति फरियादी के पास आया और बोला कि आपकों शर्माजी बुला रहे है। वृध्द उस व्यक्ति के साथ दुकान के बाहर आए। दुकान से कुछ दुरी पर ही मोटर साइकल लेकर एक व्यक्ति खड़ा था। वृध्द के अनुसार उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि पता नहीं शहर में कितनी वारदातों हो रही है और आप इतना सोना पहनकर घुम रहे है। उक्त व्यक्ति ने सोने के आभूषण उतारकर रुमाल में रखने को कहा। जब फरियादी ने रुमाल होने से इंकार किया तो बदमाश ने स्ंवय के पास से रुमाल निकाला और कहा कि इसमें जो कोई किमती वस्तु हो वह रख दो। बदमाशों की बातों में आकर वृध्द ने सोने की चेन जिसमें नवरत्न नग का पेंडल था और पुखराज और पन्ने के नग वाली दो सोने की अंगुठी, मोबाइल और दो हजार रुपए नगद रख दिए। इसके बाद बदमाशों ने रुमाल बांधकर वृध्द को दे दिया और डालुमोदी बाजार की और चले गए। फरियादी वापस आकर अपने दोस्त की दुकान पर बैठ गया और वहां रुमाल खोलकर देखा तो मोबाइल और रुपए तो उसमें रखे थे, लेकिन चेन और अंगुठी गायब थी। इसके बाद फरियादी को ठगी का अहसास हुआ और उन्होने माणकचौक थाने जाकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
वृध्द  के अनुसार बदमाशों की उम्र 30 से 40 वर्ष के लगभग थी। एक आरोपी हष्ट-पुष्ट था। पुलिस ने क्षैत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए, जिसमें संदिग्ध नजर आ रहे है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
 पूर्व में भी हो चुकी है वारदातें
शहर में इस तरह की यह पहली वारदात नहीं है। पूर्व में भी नकली पुलिस अफसर बनकर ठगी की वारदाते हो चुकी है। हाल ही में 8 दिसम्बर को भी दो बदमाशों ने दिनदयाल नगर निवासी एक वृध्दा को ठगी का शिकार बनाया था और उसे एक लाख रुपए बताकर कोरे कागज की गड्डी थमाकर सोने के आभूषण ले गए थे। इस मामले में भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleलूट की वारदातों और बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर नाराज हुए पुलिस कप्तान, अधिकारियों से कहा:फील्ड में काम कर परिणाम दें या कार्रवाई के लिए तैयार रहे, शाम को होगी वाहन चैकींग, तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश।
Next Article जावरा के नए सीएसपी आईपीएस आशुतोष ने आते ही मचाई धमाल,यातायात सुधार की मुहिम के बाद बिती रात जुएं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Samagra

Related Posts

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 -26 में…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के नामली थाना परिसर में उस समय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.