रतलाम,14 फरवरी (खबरबाबा.काम)। दो बत्ती चौराहे पर प्रशासन और रेलवे के बीच बात बन गई है। प्रशासन द्वारा यातायात सुविधा की दृष्टि से रेलवे से जमीन मांगने पर रेलवे ने उसे जमीन दे दी। डीआरएम से जाली हटाए जाने की अनुमती मिलते ही बुधवार को एडीएम डा. कैलाश बुंदैला,नगर निगम आयुक्त एस.के.सिंह,एसडीएम अनिल भाना अमले के साथ मौके पर पहुंचे और जालियां हटाने का काम शुरू करा दिया।
जानकारी के अनुसार दो बत्ती चौराहे पर यातायात सुविधा और चौराहे को चौड़ा करने के लिए प्रशासन द्वारा डीआरएम आफीस के बाहर लगी जालियों को हटाने की बात रखी गई थी।बुधवार को रेलवे अधिकारियों से चर्चा के बाद जालियां हटाई गई। रेलवे की जालियां हटाने के बाद प्रशासन को करीब दस से पंद्रह फीट तक जगह अतिरिक्त मिल गई है। एडीएम कैलाश बुंदैला ने तत्काल बिजली कंपनी के अधिकारियों को बुलाया तो एई मौके पर पहुंचे। जिन्हें रास्ते में आ रही दो डीपी और दो खंभों को एस्टीमेट बनाकर सात दिन में हटाने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त एस.के.सिंह ने जालियां हटाने के बाद मिली भूमि पर पंद्रह दिन में सीसी रोड बनाने का काम शुरू करने की बात कही।
प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मंडल कार्यालय के बाहर फूलों की दुकान सजाकर बैठने वालों को प्रशासन ने हटाया, तो वह एक दिन की अनुमति मांगने लगे। उनका कहना था कि सर आज वेलंटाइन डे है, आज हमारे फूल खूब बिकेंगे, आप आज एक दिन का समय दे दीजिए, कल हम यहां दुकान नहीं लगाएंगे। इस पर अधिकारी नहीं माने और एक घंटे का समय देकर दुकान हटाने के निर्देश दिए। बाद में अधिकारी डाट की पुल तक मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां तक सड़क किनारे लग रही दुकानों को हटाकर सड़क को चौड़ा किए जाने पर चर्चा की।


Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.