रतलाम,3 मार्च(खबरबाबा.काम)। माणकचौक थाना अंतर्गत एक प्रतिष्ठीत ज्वेलर्स की दुकान पर एक व्यक्ति ने नकली सोने की चुड़ी थमाकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी की यह वारदात चांदनीचौक स्थित डी.पी.ज्वेलर्स पर हुई। फरियादी कुदंन पिता चंदुलाल पटीदार 29 वर्ष निवासी ग्राम आलनिया थाना स्टेशन रोड ने माणकचौक पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि वह डीपी ज्वेलर्स चांदनी चोक पर नोकरी करता हैं। 28 फरवरी को दोपहर में करीब साढे तीन बजे वह डीपी ज्वेलर्स के ओल्ड गोल्ड काउण्टर पर अपने साथी लक्ष्मीनारायण सोडानी के साथ बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और बोला कि उसे अपनी सोने की चूड़ी बेचना है। फरियादी ने जब चुडिय़ा दिखाने को कहा तो उक्त व्यक्ति ने अपने साथ लाई काले कलर की कपड़े की थेली में से एक सोने की चुड़ी निकालकर दिखाई और बोला कि यह सोने की चुड़ी 80 प्रतिशत की है और अपनी थेली काउण्टर के पास रख दी। फरियादी के अनुसार उस व्यक्ति ने उससे कहा कि मुझे एक अर्जेंट पेमेंट देना है तो आप 2000 रुपये दे दिजीए, हिसाब अपन कर लेंगे। फरियादी दुकान कर्मचारी ने विश्वास में आकर उस व्यक्ति को रुपये दे दिये और वह बाहर चला गया। इस दौरान फरियादी ने उक्त चुड़ी अच्छे से देखी तो तो उसे उसकी सोने पर होने पर शंका हुई। कुंदन ने उस चुडी को लेजर मशीन से चेक किया तो वह चुडी पुर्ण रुप से नकली पाई गयी। इसी दौरान वह व्यक्ति वापस आया और हिसाब की बात करने लगा तो कुंदन ने उसको बताया कि यह चुडी नकली है, इस पर वह व्यक्ति घबराकर वहाँ से भाग गया और काउण्टर के पास रखी अपनी काली कपड़े की थेली भी छोड़ गया। बाद में थैली को चेक किया तो उसके अंदर एक वोटर आईडी व ड्रायविंग लायसेंस संजय पिता बाबुलाल निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान के नाम का और 320 रुपये नगदी व अन्य कागजात थे। बाद में कुंदन ने उक्त घटना ज्वेलर्स संचालक अनिल कटारिया को बताई। फरियादी ने आईडी के पते पर जानकारी निकाली लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद कुंदन माणकचौक थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Trending
- रतलाम: आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जन्म जयंती पर प्रभात फेरी निकली, धार्मिक आयोजन हुए
- रतलाम में CBI का बड़ा एक्शन: CGST के अधिकारी को 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, मध्यस्थ को भी बनाया आरोपी
- रतलाम में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे,उत्साह पूर्वक मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, भक्ति और उल्लास के साथ निकला भव्य चल समारोह
- रतलाम:आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जयंती पर कल प्रभात फेरी व धार्मिक आयोजन
- रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, आधी रात को एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर दबिश,4 गिरफ्तार
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: जल संसाधन विभाग का कर्मचारी आज अवकाश के दिन घर पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- रतलाम: कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 6.84 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार व बाइक भी पकड़ी
- रतलाम: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के लिए बड़ा कदम, नागदा–गोधरा खंड पर ‘कवच’ लागू, रतलाम मंडल में पहली बार पूरी तरह सक्रिय सुरक्षा प्रणाली
