रतलाम, 26 मार्च(खबरबाबा.काम)। चैत्र सुदी नवमी को प्रतिवर्षानुसार होने वाली गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी सुनने के लिए सोमवार को भी हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। पचास हजार के लगभग लोगो ने भविष्यवाणी स्थल पर उपस्थित होकर माताजी के दर्शन , वन्दना कर माताजी की भविष्यवाणी सुनकर भूमि जोतने का शुभ मुर्हत लिया ।
भविष्यवाणी के पूर्व श्री नवचण्डीय,पंच कुंडीय,सप्त दिवसीय महायज्ञ की पूर्णाहुति होकर महाआरती उतारी गई। बाद में श्री महिषासुर मर्दनी गोठड़ा वाली माता जी के दरबार से वाड़ी (ज्वारा) का भव्य चल समारोह ढोल धमाकों के साथ निकला ,जो मलेनी नदी के तट पर पहुँचकर विसर्जित हुआ। बाद में माताजी का पंडा श्री नागूलाल गायरी द्वारा वर्ष में घटने वाले घटनाक्रमो की भविष्य वाणी करते हुए कहा कि, देश का राजा यही रहेगा । वर्षा अच्छी होगी ,भूकम्प आवेगा ,दाह पड़ेगा और ओलावृष्टी से फसलों को कही-कहीं नुकसान होगा।अग्नि का प्रकोप खूब होगा। राजनीती में उठापठक चलेगी। अांधी तूफान खूब चलेगा । जमीन जोतने का शुभ मुर्हत चैत्र सुदी 13 सोमवार को रात्री 3 बजे से लगाकर प्रात 6 तक पश्चिम से पूर्व नेर उत्तर दिशा की तरफ निकालना है। जमीन जोतने का मुर्हत बैलो से करने का आव्हान किया । जेठ में दुमड़ा गिरेगा ,परन्तु बोना नही।पहली बोनी बेता आषाढ , दूसरी बोनी उतरता आषाढ में होगी ।बोवनी के लिए बीजो की व्यवस्था ज्यादा कर रखना होगी ।सावन के कम पानी गिरेगा । भादवा में भारी वर्षा होगी । कुवार माह में वर्षा होगी । मावठा तीन गिरेंगे। दाह दो बार और ओला माह महीने में गिरेगा। फसले सभी अच्छी होगी ।व्यापार व्यवसाय में तेजी होगी। सोयाबीन और लहसुन में तेजी रहेगी ।सोना चांदी में भी तेजी मंदी होगी । साल व्यापार के लिए ठीक होगा । गर्मी खूब गिरेगी ।
इस अवसर पर खाचरोद विधायक दिलीपसिंह शेखावत , खाचरोद मंडी पूर्व अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा , पूर्वगृहमंत्री भारतसिंह जावरा ,दीलिपसिंह गुर्जर खाचरोद सहित कई नेतागण उपस्थित हुवे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के देवेन्द्र साँड ने दी।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
