रतलाम,8 मार्च(खबरबाबा.काम)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को कलेक्टोरेट सभागृह में प्रभारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं एडीएम डॉ. कैलाश बुदेंला ने कलेक्टोरेट की सभी महिला अधिकारी, कर्मचारियों के सम्मान में सरप्राईज कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में क्लास 1 से लेकर क्लास 4 तक की सभी कर्मचारियों ने महिला दिवस पर अपने मन की बात कही और सुझाव भी दिए।
अपने मन की बात कहते हुए एसडीएम ग्रामीण नेहा भारतीय ने कहा कि आमतौर पर माना जाता है कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा नौकरी में कम काम करती हैं,जबकि यह सही नहीं है। महिलाएं और ज्यादा काम करती है। महिलाएं कामकाज के साथ घर भी संभालती है। हर घर में मां, पत्नी, बेटी, बहू से उम्मीद करते हैं कि वह घर संभाले। ऐसे में यह याद रखना चाहिए कि महिला दो गुना काम करती हैं, दोहरी जिम्मेदारी संभालती है। कार्यक्रम में क्लास 1 से लेकर क्लास 4 तक की सभी कर्मचारियों से उनके सहकर्मियों के व्यवहार के प्रति उनकी अपेक्षा, कार्यस्थल पर आ रही परेशानियों, बदलाव की अपेक्षा पर अपनी बात कहते हुए सुझाव भी दिए। इस दौरान पुरुष सहकर्मियों ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि नर से नारी हमेशा भारी है। उसे हमेशा दोहरी भूमिका निभानी पड़ती है। एडीएम डॉ. बुदेंला ने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान घर से प्रारंभ करे और कभी कभी चाय, खाना भी बनाए। एसडीएम अनिल भाना ने कहा कि महिला चुनौती स्वीकारें और एक दूसरे का साथ दें। प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि महिलाओं का स्वभाव अधिक साहसी, संवेदनशील होता ही है। इस दौरान खड़े होकर सम्मान में तालियां बजाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सीनियर सिटिजन पुलिस पंचायत ने भी किया महिलाओं का स मान पुलिस कन्ट्रोल रूम पर भी महिला दिवस के अवसर पर सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी अमित सिंह, एएसपी प्रदीप शर्मा, सीएसपी विवेकसिंह चौहान, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेट राजेंद्र खींचि अतिथि थे। समाज के लिये अनुठी पहल करने वाली महिलाओ को सम्मानित किया गया । अंजना सोनी, संध्या आर्य, मोहनबाई, किरण शर्मा, रंजिता चौहान, नगर रक्षा समिति की सदस्य सुनिता सिसौदिया का सम्मान किया गया। संचालन शबाना खान ने किया। आभार सीएसपी विवेकसिंह चौहान ने माना।

Trending
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
