रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले के पिपलौदा थाना क्षैत्र अंतर्गत सुखेड़ा स्थित एक ढ़ाबे में सोमवार दोपहर एक पुलिसकर्मी और मेले में प्रस्तुति देने आए कलाकार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। महिला कलाकार ने शिकायत की है कि पुलिसकर्मी ने धारदार चीज से हमला कर उसे और उसके बेटों को घायल कर दिया। एसपी अमित सिंह ने शिकायत के बाद पुलिसकर्मी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम सुखेड़ा में काबुलखेड़ी रोड स्थित एक ढ़ाबे पर जावरा शहर थाने पर पदस्थ प्रधानआरक्षक विक्रमसिंह सादी ड्रेस में अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था। यहां ग्राम सुखेड़ा के कीरपुरा मोहल्ले में संकट मोचन हनुमान मंदिर पर आयोजित मेले में रामलीला में प्रस्तुति देने राजस्थान के ब्यावर श्रीमाल्यासरगांव से आए कलाकार संजय अपने 6 साल के भाई लड्डू के साथ सब्जी लेने पहुंचा। इसी दौरान पुलिसकर्मी हाथ धोने चला गया और लड्डू उसकी कुर्सी पर बैठ गया। आरोप है कि वापस आने पर पुलिसकर्मी ने नाराज होते हुए लड्डू को थप्पड़ मारते हुए उठाया। इसे देखकर संजय ने आपत्ति दर्ज करवाई। इसपर पुलिसकर्मी ने संजय के साथ भी मारपीट की। संजय ने साथी कलाकारों को सूचना दी। इसके बाद संजय का भाई सुधीर उर्फ बंटी और संजय की मां आशा साथियों के साथ ढाबे पर पहुंचे। आरोप है कि यहां भी पुलिसकर्मी और उसके साथियों ने सभी के साथ मारपीट की। धारदार वस्तु से चोट लगने पर आशा भी घायल हो गई। महिला के अनुसार घटनाक्रम के बाद आशा अपने बेटे और साथियों के साथ घायल अवस्था में सुखेड़ा पुलिस चौकी पहुंची। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को मेडिकल करवाने के लिए जावरा भेज दिया।
एसपी ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए
एसपी अमित सिंह ने बताया कि ढाबे पर हुए विवाद में मामले में शिकायत के आधार पर संबधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए है। एसपी सिंह ने बताया कि प्रधानआरक्षक विक्रमसिंह पेशी के मामले में बड़वानी गया था। वहां से आकर उसे सोमवार को थाने में आमद देनी थी, लेकिन उसने वह भी नहीं दी। इसके भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पूरे मामले की जांच प्रशिक्षू आईपीएस पिपलौदा थाना प्रभारी अमित तोलानी करेंगे।
Trending
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
- रतलाम: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप, बुधवार सुबह से भी लगी लाइनें….कलेक्टर की जनता से भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील,कहा-पर्याप्त है ईंधन, घबराएं नहीं…
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
- रतलाम: घोड़े पर सवार होकर जनसुनवाई में पहुंचा आवेदक, अनोखे अंदाज़ में उठाई गोचर भूमि पर अतिक्रमण की समस्या
- रतलाम:रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान-MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में दर्ज कराया अपना नाम
- रतलाम: स्टेशन रोड थाना अंतर्गत पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना,सूने घर से नकदी-ज्वेलरी ले गए बदमाश
