रतलाम,4 अप्रैल(खबरबाबा.काम)।नवागत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान बुधवार रात एसपी अमित सिंह के साथ शहर के चौराहों के हाल जानने के लिए निकली। इस दौरान वह जावरा फाटक अंडर ब्रिज, दो बत्ती चौराहा, शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड पर पहुंची और यहां की यातायात व्यवस्था को देखा। साथ ही इन्हें और बेहतर किए जाने के संबंध में अपने सुझाव भी एसपी को दिए। एसपी ने चौराहों के चौड़ीकरण सहित इनके सौंदर्यीकरण के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया।
चौराहों की व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद किए जाने व व्यवस्था में सुधार के संबंध में बात कही है। एसपी श्री सिंह ने कलेक्टर को हर चौराहे की वास्तविक परेशानी और उसके लिए किए जा रहे काम के बारे में अवगत कराया। शहर में यातायात की दृष्टि से बेतरतीब चौराहों को देख कलेक्टर ने भी इनमें सुधार की बात कही है। इसके पीछे कारण यहां पांच से छह रास्ते निकलना है, जिनके चलते उक्त स्थान पर हादसों की संभावना बढ़ जाती है। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए यातायात पुलिस के पास आए नए संसाधनों के उपयोग करने की बात कलेक्टर ने कही। कलेक्टर ने जावरा फाटक अंडरब्रिज पर अंधे मोड़ के चलते हर पल हादसों की संभावना नजर आने पर उसे रात के समय टालने के लिए रिफ्लेक्टर लगाए जाने की बात कही।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
