रतलाम, 9 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। अब आपकी हर गतिविधि पर तीसरी आंख की नजर है। यह आंख सीसीटीवी कैमरे के रूप में शहर के कोने-कोने में लग चुकी है जिसके माध्यम से आपकी हर गतिविधी कैमरे में कैद हो रही है, अगर अब कानून तोड़ा तो बचना काफी मुश्किल है। इसमें आम लोगों के साथ ड्यूटी पर लगे कर्मचारी भी शामिल हैं। इसकी मदद से अपराध व यातायात नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी।
सोमवार को कलेक्टर रूचिका चौहान एंव एसपी अमितसिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो के साथ नए कन्ट्रोलरूम में विशाल एलईडी मॉनीटर पर शहर भर की गतिविधियो को लाईव देखा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा, एडीएम डां. कैलाश बुंदैला, एएसपी डां. राजेश सहाय, एसडीएम अलि भाना, जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी आदी भी मौजुद थे। सीसीटीवी कैमरो से शहर के लगभग सभी चौराहे एवं सड़के कवर हो चुके है। सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी इतनी अच्छी है कि दूर जा रहे वाहन की नम्बर प्लेट से लेकर हर चीज स्पष्ट दिखाई दे रही है।
शहर में 45 पाइंट पर लगे 226 कैमरे
शहर में 45 पाइंट पर 226 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एसपी अमित सिंह ने बताया शहर के प्रवेश मार्ग, चौराहों, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील व अधिक विवाद होने और चोरियां अधिक होने वाले 35 स्थान चिह्नित किए हैं। यहां 35 पीटी-जेड (पॉन टिट जूम), 111 फिक्स कैमरे व 80 एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्नाइजेशन) कैमरे लगाए गए है। शहर में कैमरे लगने का काम पूरा होने के बाद इससे कंट्रोल रूम से ही पुलिसकर्मी पूरे शहर की हर गतिविधि पर नजर रख रहे है
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.