रतलाम,22 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। योगऋषी स्वामीजी श्रीरामदेव 23 अप्रैल सोमवार को अलसुबह 4 बजे पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से रतलाम आ रहे हैं । रतलाम रेल्वे स्टेशन पर स्वामीजी का भव्य स्वागत किया जाएगा ।
भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति के मीडिया प्रभारी मुकेश नैनानी ने बताया कि 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक बांसवाड़ा में स्वामी रामदेवजी के सानिध्य में होने वाले तीन दिवसीय नि:शुल्क योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर लगाया जा रहा हैं । स्वामीजी रतलाम होते हुए बासंवाड़ा जाएगें। रतलाम रेलवे स्टेशन पर भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला योग समिति, युवा भारत एवं किसान सेवा समिति के सभी पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्त्ता, योग साधक, योग प्रशिक्षक आदी स्वामीजी का स्वागत करेगें। स्टेशन के बाहर स्वागत के पश्चात् स्वामीजी कार द्वारा सड़क मार्ग से बांसवाड़ा रवाना होंगे ।
भारत स्वाभिमान के प्रांत प्रभारी भाईजी राजेंद्र आर्य, युवा भारत के प्रदेश प्रभारी प्रेम चौधरी, राजस्थान किसान सेवा समिति के प्रदेश प्रभारी करनाराम चौधरी सहित कई प्रदेश प्रभारी भी रतलाम आएँगे । कार्यकर्ताओ से स्वामीजी के स्वागत की अपील मंडल प्रभारी उत्तम शर्मा, पतंजलि के जिला प्रभारी रमेशचंद छिपा, सह प्रभारी रमेशचंद शर्मा, मिडिया प्रभारी मुकेश नैनानी, संगठन मंत्री पुष्पेन्द्र जोशी, जिला महिला प्रभारी रश्मिराजे व्यास, भारत स्वाभिमान की महामंत्री जयश्री राठौर, युवा भारत के जिलाध्यक्ष महेश डोडियार, कृष्णा अग्रवाल, रमेश जोशी, आर एस केसरी, सतीश तिवारी, श्रवण चौधरी आदि ने की हैं ।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
