Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » सौतेला पिता ही निकला 6 वर्षीय बालिका का कातिल, गला घोंटकर की हत्या, रतलाम पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रीयता से हुआ मामले का खुलासा
All News

सौतेला पिता ही निकला 6 वर्षीय बालिका का कातिल, गला घोंटकर की हत्या, रतलाम पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रीयता से हुआ मामले का खुलासा

SamagraBy SamagraApril 25, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 25 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार बच्ची के सौतेले पिता ने ही बच्ची के साथ मारपीट कर उसकी गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में बालिका के साथ दुष्कर्म होने की आशंका भी जताई है। विस्तृत पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा सकती है।
बुधवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी अमित सिंह और एएसपी डा. राजेश सहाय ने मामले का खुलासा किया। एसपी श्री सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को पिपलौदा थाने पर फोन कर एक व्यक्ति ने  सूचना दी कि ग्राम कुशलगढ़ में 6-7 साल की बच्ची की मौत के बाद परिजन उसे दफनाने के लिए जावरा में कब्रिस्तान ले जा रहे है और बच्ची की मौत संदेहास्पद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित सिंह और एएसपी डां. राजेश सहाय के निर्देशन में थाना प्रभारी श्री तोलानी  टीम के साथ जावरा पहुंचे और  बालिका का शव बरामद किया।  बालिका के शव पर चोंट का निशान देख मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जावरा अस्पताल भिजवाया।
पिता ही निकला कातिल
मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए  इस मामले में एसपी अमित सिंह द्वारा एएसपी डां. राजेश के नेतृत्व में जावरा एसडीओपी डी. आर.माले, पिपलौदा थाना प्रभारी (प्रशिक्षु आईपीएस) अमित तौलानी और पुलिस अधिकारियों की टीम गठित की गई।  जांच टीम ने पाया कि पिता की भूमिका संदीग्ध है। शोर्ट पीएम रिपोर्ट में भी बच्ची के साथ मारपीट, गले और शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस के अनुसार इसके बाद आरोपी सौतेले पिता वारिस खां को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उसने भी  गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी अमित सिंह ने बच्ची के साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। इस मामले में पुलिस विस्तृत पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद पुलिस पीएम रिर्पोट के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढा सकती है।
पुलिस की संवेदशीलता और सक्रीयता से सामने आया मामला
खास बात यह है कि इस मामले फरियादी खुद पुलिस ही है। रतलाम पुलिस ने गुमनाम फोन पर खुद ही संवेदनशीलता और सक्रीयता  दिखाते हुए  दफन करने के ठीक पहले बालिका का शव बरामद करते हुए जांच कर मामले का खुलासा किया है। एसपी अमित सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले की विवेचना सनसनीखेज प्रकरण में करके इसे फास्ट ट्रैक में ले जाने की कोशिश करेगी ताकि आरोपी को कड़ी सजा हो सके। पत्रकार वार्ता में एसपी के साथ एएसपी डॉ. राजेश सहाय, पिपलौदा थाना प्रभारी (प्रशिक्षु आईपीएस )अमित तोलानी, एसडीओपी डीआर माले आदि मौजूद रहे।
इनकी रही भूमिका
इस मामले के खुलासे में एएसपी डॉ. राजेश सहाय, थाना प्रभारी अमित तोलानी, एफएसएल अतुल मित्तल, थाना प्रभारी जावरा श्यामचंद्र शर्मा, सीमा सिमरोट जावरा, बीके दुबे, बीएस कुशवाह, सीताराम, मोहनलाल, प्रेमसिंह मुनिया, अवधेश, गजेंद्रसिंह, जंयतीलाल पाटीदार की विशेष भूमिका रही।

Post Views: 1
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसदाचरण के बाण्ड का उल्लंघन करने पर 5 माह का कारावास, 110 के बाण्ड का उल्लघंन करने पर धारा 122 के तहत कार्रवाई का संभवत: जिले का पहला मामला।
Next Article लगभग दो सौ साल पुरानी सोने की नक्काशी वाली रायल फैमेली की चोरी हुई तलवार रतलाम पुलिस ने की बरामद, जानिए और क्या-क्या हुआ था चोरी।
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम…

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026
Top Trending

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता…

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पीएनजी नेटवर्क बढाने तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को पीएनजी…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.