रतलाम,7मई(खबरबाबा.काम)। कृषि उपज मंडी में किसान और हम्माल के विवाद में किसान के साथ मारपीट को लेकर आक्रोशित किसानो ने चक्काजाम कर दिया। दोपहर करीब दो बजे से डेढ़ घंटे चले हंगामे से मंडी में निलामी भी बंद रही। एसडीएम एवं सीएसपी ने मौके पर जाकर किसानो को समझाया, इस दौरान पुलिस बल भी मंडी में तैनात रहा ।
सोमवार को कृषि उपज मंडी में खाचरौद तहसील के नंदवासला निवासी किसान कमलसिंह पिता केसरसिंह अपने भाई सतपालसिंह एवं बेटे दीपक के साथ गेहूं की उपज मंडी में बेचने आया था। ट्राली की तुलाई बड़े कांटे पर होने के बाद व्यापारी के यहां पहुंचा ,जहां पर उपस्थित हम्मालों ने गेहूं की फसल तोलने के लिए किसान से रुपये की मांग की । किसान ने देने से इंकार कर दिया। किसान के मुताबिक व्यापारी के कांटे पर हम्माल के रूपए देने की जवाबदारी व्यापारी की है। इसी दौरान हम्माल और किसान के बीच अभद्रता करने की बात पर विवाद शुरु हो गया। किसान कमलसिंह ने कहा कि हम्माल ने अपने चार साथियो के साथ किसान एवं उसके भाई के साथ सुपड़ी से मारपीट शुरू कर दी। अन्य किसानो ने बीच बचाव किया। बाद में घटना से आक्रोशित किसानो ने रतलाम सालाखेड़ी रोड़ पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान दोनो तरफ वाहनो की कतारे लग गई।
किसान करते रहे नारेबाजी , भारी पुलिस बल तैनात
विवाद के बाद सैकड़ों किसानो ने मंगलवार दोपहर में मंडी बायपास रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की । किसानो द्वारा चक्काजाम की सूचना पर मंडी में एसडीएम अनिल भाना सीसएसपी विवेकसिंह चौहान, टीआई अजय सारवान एंव रक्षित निरीक्षक भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। एसडीएम भाना की समझाइश पर किसानों एक समूह मंडी कार्यालय में बैठकर बात करने पर राजी हो गया। मंडी कार्यालय में एसडीएम उपाध्यक्ष ,सीएसपी, के साथ बैठकर किसानों ने चर्चा की। कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए।


Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
