मोतीहारी, 3 मई(खबरबाबा.काम)। गुरुवार शाम को बिहार के मोतिहारी में दुखद हादसे में एक बस के पलटने जाने से लगभग 12 से ज्यादा लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। बस के पलटते ही उसमें आग लग गई, जिससे लोगों की जान चली गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बस दिल्ली की ओर जा रही थी और इसमें लगभग 30 लोग सवार थे। घायलों की संख्या देखकर मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है।बताया जाता है कि बस ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और सड़क से उतरकर नीचे चली गई। बस के सभी पहिए एकदम ऊपर को हो गए। बस के पलटने से उसमें आग लग गई और देखते-देखते बस धू-धूकर जलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते कई लोगों की जान जा चुकी थी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, कहा जा रहा है कि कुछ लोग ही इस घटना में बच पाए हैं। हालांकि, अभी तक मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.