रतलाम , (खबरबाबा. काम) । कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर जिला परिवहन कार्यालय में विशेष केम्प लगाए जाकर दिव्यांगों को यात्रा किराए में छूट के लिए पात्रता प्रमाण पत्र बनाए गए। जिला परिवहन अधिकारी सुश्री जया वसावा ने बताया कि जिला परिवहन विभाग द्वारा दिव्यांगो को यात्री बसों में 50 प्रतिशत छूट प्रदान किए जाने हेतु जिला परिवहन कार्यालय में 20 जून को प्रातः 11.00 से 03.00 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र 229 दिव्यांग व्यक्तियों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
” कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर प्रदेश में रतलाम इस योजना को लागू करने वाला दूसरा जिला बना ”
जिला परिवहन विभाग व विकलांग मंच के सहयोग से दिव्यांगों के लिए बस यात्रा में 50% छूट पास का शिविर का समापन हुआ ।उक्त पास से दिव्यांग किसी भी बस में यात्रा का लाभ रियायत मिलेगी ।जिले से काफी संख्या में दिव्यांग सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी जया वासवा, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, ब्लाक समन्वयक शिव शंकर शर्मा, जिला जन अभियान समिति के सदस्य गोविंद काकानी, सामाजिक कल्याण विभाग के प्रमोद महाजन ,सृष्टि समाज सेवा समिति के सतीश टाक, नैनन चंदेल, तेजस्वी दल की तपस्या सोलंकी ने अपनी सेवाएं दी |
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.