रतलाम, 29जून(खबरबाबा.काम)।रतलाम में मानसून ने जोरदार अामद दे दी है। मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के कुछ ही घंटों में रतलाम देश में बुधवार-गुरुवार के 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज होने वाले 10 स्थान में शामिल हो गया है। गुरुवार सुबह रतलाम में ढाई घंटे में करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई थी ।शुक्रवार सुबह से भी शहर में झमाझम बारिश का दौर जारी है।
बुधवार -गुरुवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे में देश में जिन स्थानों सबसे ज्यादा बारिश हुई ,उस सूची में पहले स्थान पर ओडिशा का पुरी है जहां 138 मिली मीटर यानी 5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई ।दूसरे नंबर पर केरल के कुन्नूर में 122 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कर्नाटक के सिराली में 108 मिलीमीटर, आंध्र के नरसापुर में 107 मिली मीटर, हिमाचल प्रदेश के उन्नाव में 91 मीटर, उड़ीसा के अंगुल में 68 मिली मीटर ,कर्नाटक के मेगलुरु में 67 मिली मीटर और भुवनेश्वर में 64 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। रतलाम बुधवार -गुरुवार के 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश में सातवें नंबर पर है। शहर में बारिश का दौर जारी है ।शुक्रवार सुबह से भी लगातार तेज बारिश हो रही है।
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
- रतलाम: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप, बुधवार सुबह से भी लगी लाइनें….कलेक्टर की जनता से भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील,कहा-पर्याप्त है ईंधन, घबराएं नहीं…
