रतलाम,16जून(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय है ,बीती रात चोरों ने थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर चोरी का प्रयास किया । सालाखेडी चौकी अंतर्गत स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में शुक्रवार-शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि बदमाश वहां से कुछ नहीं ले जा पाए।वहीं कालिका माता मंदिर परिसर स्थित एक कमरे में भी चोरों ने प्रवेश कर चोरी का प्रयास किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार एटीएम में चोरी के प्रयास के मामले में आरोपियों के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा सालखेड़ी के एटीएम में बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास किया। बदमाशों ने एटीएम चेम्बर में घुसकर तोड़फोड़ की और ट्रे भी निकाल ली, लेकिन वह नगदी राशि ले जाने में सफल नहीं हो पाए है। मामले की जानकारी मिलने पर शाखा प्रबंधक एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ATM में चोरी के प्रयास के मामले में आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं ,पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर सकती है।
कालिका माता मंदिर परिसर में चोरी का प्रयास
चोरों ने स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिका माता मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पास बने कमरे में भी चोरी का प्रयास किया। बदमाश कमरे का पतरा उचकाकर अंदर घुसे और सारा सामान उथल -पुथल कर दिया। हालांकि बदमाश यहां से भी कुछ ले जाने में सफल नहीं हुए। क्षेत्र में पुलिस चौकी के बावजूद मंदिर परिसर क्षेत्र में चोरी का प्रयास थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है।

Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
