रतलाम,27जुलाई(खबरबाबा.काम)। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी शुक्रवार सुबह अचानक से लोकेंद्र टॉकिज चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होने नगर निगम आयुक्त एसके सिंह को बुलाया और चौराहे को व्यवस्थित कर उसके चौड़ीकरण के संबंध में चर्चा की। साथ ही रोड के लेवल में हर मोड़ पर ब्लॉक लगाने की बात कही, जिससे कि वाहन चालक को मुड़ने में आसानी हो।
एसपी गौरव तिवारी ने बाजार में उन स्थानों को भी देखा जहां पर दिनभर जाम जैसे हालात रहते है। वहीं प्रमुख चौराहों के साथ बाजार की मुख्य सड़कों की परेशानी व उसका हल तलाशने के लिए यातायात थाना प्रभारी को निर्देश दिए। बाजार में कुछ मार्गों पर यातायात का दबाव अधिक होने से उक्त मार्गों को एकांगी करने पर भी विचार चल रहा है, जिससे कि उक्त मार्ग से गुजरने वाले राहगिरों के साथ ही अन्य लोगों को भी राहत मिलेगी। इसके लिए पुलिस रहवासियों के साथ नगर निगम व जन प्रतिनिधियों से भी चर्चा कर उसके आधार पर निर्णय लेगी।
बाजार का बनेगा मैप
एसपी गौरव तिवारीी के मुताबिक शहर में जिस भी स्थान पर यातायात का दबाव अधिक है, उन सभी जगहों की मैपिंग करने के लिए यातायात थाना प्रभारी को निर्देश दिए है, उसके आधार पर यातायात व्यवस्था में क्या बेहतर सुधार किए जा सकते है, उस पर काम किया जाएगा। बाजार की बेतरतीब वाहन पार्किंग को लेकर पुलिस ने नए सिरे से नगर निगम से पार्किंग लाइन डलाएगी। उसके बाद यदि कोई वाहन बाहर नजर आएगा तो उसे उठवा लेगी।
फिर शुरु होगी क्रेन
एसपी ने यातायात मुहिम के चलते वाहनों को उठाने के लिए निगम की खराब पड़ी क्रेन को ठीक कराकर यातायात थाने पहुंचाने की बात कही है, जिससे कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान उससे मदद मिल सके। वहीं नगर निगम के अधिकारियों से बाजार में जिस भी मार्ग पर खतरनाक गड्ढे है, उन्हे तत्काल बंद करने की बात भी कही है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.