रतलाम, 13जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले के नवागत एसपी गौरव तिवारी ने आते ही अपनी कार्यशैली के अनुरूप कार्यवाही शुरु कर दी है ।शुक्रवार शाम को एसपी ने उन्हें मिली सूचना के आधार पर सीधे रतलाम से एक टीम भेजकर बड़ावदा थाना क्षेत्र में दबिश दिलवाई और जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया ।पुलिस टीम ने मौके से एक लाख रुपए के लगभग नगद और ताश बरामद की है।
जानकारी के अनुसार एसपी गौरव तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ावदा कस्बा से थोड़ी दूर पर स्थित एक खेत में बने सेड में जुआं चल रहा है। सूचना पर एसपी ने रतलाम से एसआई अयूब खान के नेतृत्व में एक टीम बनाई और उन्हें मौके पर दबिश देने के निर्देश दिए। रतलाम से गई टीम ने एसपी के निर्देश पर दबिश दी और 4 लोगों को जुआं खेलते गिरफ्तार किया। एसआई अयुब खान ने बताया कि मौके से एक लाख रुपए नगद और ताश बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से रतलाम निवासी मानसिंह ,जितेन्द्र निवासी रतलाम और बड़ावदा निवासी अवधेश और सौरव को जुआं खेलते पकड़ा है।
एसपी गौरव तिवारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि चलने पर संबंधित थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। ज्ञातव्य की एसपी गौरव तिवारी ने सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में यदि अवैध गतिविधी चल रही हो तो उन्हें पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है ।
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
