रतलाम, 14जुलाई(खबरबाबा.काम)। पूरे जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है। रात भर में जिले में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। रतलाम शहर में भी रात भर और शनिवार सुबह तक में दो इंच से अधिक पानी गिरा ।रतलाम शहर मैं अभी तक कुल 16 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। पूरे जिले में भी बारिश की स्थिति अच्छी है ।जिले में औसत 14 इंच के लगभग बारिश हो चुकी है ।
भू-अभिलेख कार्यालय से जारी आंकड़ों को देखा जाए तो शनिवार सुबह 8:00 बजे तक जिले की औसत बारिश 14 इंच के लगभग दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष अभी तक हुई बारिश की तुलना में 2.5 इंच अधिक है ।जिले के अलग-अलग हिस्सों की बारिश को देखे तो रतलाम में शनिवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे में दो इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है ।रतलाम विकासखंड में शनिवार सुबह तक कुल 16 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ,जो पिछले साल इस समय तक हुई बारिश से 6इंच अधिक है ।आलोट में इस वर्ष अभी तक पौने 13 इंच बारिश दर्ज की गई है ।इसी तरह जावरा में इस वर्ष अभी तक पौने 12 इंच के लगभग बारिश हो चुकी है। ताल में अभी तक साढे 9 इंच के लगभग ही बारिश हुई है। जिले में सबसे अधिक बारिश पिपलोदा विकासखंड में दर्ज की गई है। पिपलोदा में इस वर्ष अभी तक 18 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ।जिले के बाजना में अभी तक साढे 13 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। इसी तरह रावटी में सवा 11 इंच बारिश दर्ज की गई है। सैलाना की बात करें तो यहां अभी तक साढे 16 इंच के लगभग बारिश दर्ज की गई है।पुरे जिले की बात करें तो औसत साढे 14 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।

Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
