रतलाम, 16जुलाई(खबरबाबा.काम)। जनआशीर्वाद यात्रा पर रतलाम आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां कहा कि उज्जैन और रतलाम में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मिले जनता के आशीर्वाद और प्यार से वे अभिभूत है। जनता के इस प्यार का सीधा अर्थ है कि जनता को भरोसा है सरकार हमारे लिए काम कर रही है ।सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीतिक टोटके कर रही है ।उन्होंने कांग्रेस को जमीनी स्तर पर ठोस कार्य करने की नसीहत भी दी। रतलाम को संभाग बनाने के प्रश्न पर सीएम ने अगले 5 साल के लिए कुछ रहने देने की बात कही।
श्री चौहान सोमवार सुबह स्थानीय सर्किट हाउस पर मीडीया से चर्चा कर रहे थे। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ,ज्योतिरादित्य या दिग्विजय सिंह कोई भी भाजपा के लिए चुनौती नहीं है। प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद शिवराज और भाजपा को मिल रहा है।
संभाग के लिए करना होगा इंतजार
रतलाम को संभाग बनाए जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि अगले 5 साल के लिए जनता के सुझाव के आधार पर रोडमोप बनाया जा रहा है । अगले 5 साल के लिए भी कुछ रहने दीजिए। उनके इस जवाब से साफ है कि संभाग के लिए रतलाम की जनता को अभी और इंतजार करना होगा।
समृद्ध प्रदेश बनाना है
शिवराज सिंह ने कहा कि उन्हे जो मध्यप्रदेश मिला था वह बीमारु और उजाड मध्यप्रदेश था। न सडक़ें थी,न बिजली और ना पानी। मध्यप्रदेश की स्थिति सुधारने के लिए क्रमबध्द तरीके से काम किया गया। पहले इसे बीमारु राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला गया। आज सडक़ें बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। अब लोग कहने लगे है कि मध्यप्रदेश विकासशील राज्य बन चुका है। इससे आगे अब मध्यप्रदेश को समृध्द मध्यप्रदेश बनाने की तैयारी करना है।
श्री चौहान ने कहा कि समृध्द मध्यप्रदेश बनाने के लिए प्रदेश की जनता से सुझाव मांगे जा रहे है। इसके लिए विक्रम वर्मा की अध्यक्षता में संकल्प पत्र समिति बनाई गई है,जो प्रदेश भर से सुझाव लेकर समृध्द मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प पत्र तैयार करेगी।
श्री चौहान ने कहा कि पिछले पांच सालों में कृषि उत्पादन दुगुना हो गया है। अब तो इसे बेचने की व्यवस्था करने पर ध्यान देना है। उन्होने कहा कि चीन प्रतिवर्ष १० करोड मीट्रिक टन सोयाबीन अमेरिका से आयात करता है। लेकिन वर्तमान में चीन अमेरिका के सम्बन्ध बिगडने से हमारे लिए स्वर्णअवसर है। वे प्रयास कर रहे है कि मध्यप्रदेश का सोयाबीन चीन को निर्यात किया जाए। इसके लिए प्रधानमंत्री से भी चर्चा की है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
श्री चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है। वे जन आशीर्वाद यात्रा पर आपत्ति उठा रहे है और इसके लिए अजब गजब तरीके अपना रहे है। उन्होने जनआशीर्वाद यात्रा के विरोध मे महाकाल बाबा को चिट्ठी लिखी है। यह केवल छपास की भूख है। यदि उन्हे कुछ करना है,तो जनता के बीच जाकर ठोस काम करना चाहिए। लेकिन वे टोने टोटेके और भ्रम फैलाने का काम कर रहे है। किसी का नाम लिए बगैर उन्होने कहा कि एक नेता ने नारियल फेंक दिया। उन्होने नारियल फेंका या उनसे फिंकवाया गया,लेकिन इससे यह प्रमाणित होता है कांग्रेस टोने टोटके के भरोसे चल रही है।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
