रतलाम 13 जुलाई (खबरबाबा. काम) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा रतलाम जिले में आगामी 15 जुलाई को आयोजित होगी। जनआर्शीवाद यात्रा को लेकर भाजपा संगठन और प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा सड़क मार्ग द्वारा धार जिले के बदनावर से आकर 15 जुलाई को दोपहर रतलाम जिले के ग्राम सुजलाना में प्रवेश करेगी। सड़क मार्ग द्वारा सुजलाना से सिमलावदा होते हुए सातरूण्डा पहुंचेगी, सातरूण्डा में रथसभा होगी। यात्रा आगे चलकर बिरमावल पहुँचेगी,बिरमावल में मंचसभा होगी। यहां से आगे छत्री होते हुए पिपलखूंटा पहुंचेगी, पिपलखूंटा में रथसभा होगी। आगे चलते हुए मुंदड़ी में रथसभा होगी। यहां से आगे कुआ झागर,तितरी, करमदी ग्रामां से होते हुए रतलाम शहर में प्रवेश करेगी। रतलाम शहर में रविदास चौक में रथसभा होगी। इसके बाद आगे चलते हुए सायर चबूतरा, घास बाजार, चौमुखी पुल,चांदनी चौक, तोपखाना, लोहार रोड़ होते हुए शहीद चौक में पहुँचेगी जहां मंचसभा होगी। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रतलाम में करेंगे। 16जुलाई को प्रातः 8:30 बजे हवाई पट्टी से भोपाल प्रस्थान कर जाएंगे।
Trending
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
- रतलाम: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप, बुधवार सुबह से भी लगी लाइनें….कलेक्टर की जनता से भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील,कहा-पर्याप्त है ईंधन, घबराएं नहीं…
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
