Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

April 6, 2026

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

April 6, 2026

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- शिक्षा विभाग का लेखा शाखा प्रभारी 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया,वेतन जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत

April 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»All News»चुनावी मोड में आई भाजपा,तेज हुई राजनैतिक सरगर्मी,मालवा पर विशेष ध्यान,कार्यकर्ताओं की नाराजगी जानने के भी होंगे प्रयास, अगले सात दिन रतलाम में लगातार बड़े नेताओं के दौरे,जानिए कौन-कौन कब और क्यों आ रहा है-
All News

चुनावी मोड में आई भाजपा,तेज हुई राजनैतिक सरगर्मी,मालवा पर विशेष ध्यान,कार्यकर्ताओं की नाराजगी जानने के भी होंगे प्रयास, अगले सात दिन रतलाम में लगातार बड़े नेताओं के दौरे,जानिए कौन-कौन कब और क्यों आ रहा है-

SamagraBy SamagraJuly 4, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 4जुलाई(खबरबाबा.काम)। प्रदेश और जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है ।भाजपा ने एक बार फिर मालवा को अपनी जीत का आधार बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है।जिसके चलते रतलाम जिले से अभियान की शुरुआत होने जा रही है।भाजपा प्रशासनिक एवं संगठनात्मक रूप से सक्रिय होकर तैयारियों को अंजाम देने में जुट गई है।जिसके पीछे जिले केे सुस्त संगठन में सक्रियता लाना ,कार्यकर्ताओं की नाराजगी दुर कर इनमें उत्साह लाना और सरकार की योजनाओ को निचले स्तर तक ले जाना है।आगामी एक पखवाड़े में जिले में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं व मंत्रियो के दौरे होने जा रहे है। जनदर्शन यात्रा के पूर्व 11 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जावरा भी आ रहे है।इन दौरों से चुनावी सरगर्मिया और बढ़ने की उम्मीद है।
प्रदेश भाजपा का पुरा ध्यान फिलहाल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनदर्शन यात्रा को सफल करने पर है।सीएम की यात्रा के पहले जहां वरिष्ठ नेताओं की टीम बनाकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी समझकर दूर करने के लिए अलग-अलग जिलों में भेजा जा रहा है, वहीं तैयारिंयों की समीक्षा के लिए भी वरिष्ठ नेता जिलों में पहुंच रहे हैं।संगठन सीएम की जनदर्शन यात्रा में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इसके लिए संगठन से लेकर हर स्तर पर प्रयास हो रहे हैं।
गुरुवार को आएंगे गृहमंत्री
गुरुवार को प्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह रतलाम आएंगे ।अभी तक के कार्यक्रम अनुसार ग्रह मंत्री श्री सिंह उज्जैन से गुरुवार को 10:30 बजे रतलाम आकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और रतलाम से नीमच के लिए दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेंगे ।गृहमंत्री सीएम की जनदर्शन यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं। हालांकि स्थानीय संगठन स्तर से मिली सूचना के अनुसार गृह मंत्री का दौरा स्थगित होने की सूचना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी आएंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी रतलाम आ रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह 8 जुलाई की शाम को अलीराजपुर से रतलाम आएंगे ।स्थानीय सर्किट हाउस पर कार्यकर्ताओं से भेंट के पश्चात वे यही रात्रि विश्राम करेंगे। 9 जुलाई सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह जिला स्तर पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे । दोपहर में विधानसभावार कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे ,जिसके बाद रतलाम से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के संबंध में भी फीडबैक प्राप्त करेंगे।
कार्यकर्ताओं की नाराजगी जानने आएंगे मंत्री पवैया
अगले सप्ताह उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया का भी रतलाम दौरा होना है ।राजनीतिक सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए संगठन स्तर पर पूरे प्रदेश में टीम बनाई गई है ,जिसमें रतलाम की जिम्मेदारी मंत्री पवैया एवं विजेश लूनावत को दी गई है। दोनों नेता अगले सप्ताह रतलाम आकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और यदि कार्यकर्ताओं में संगठन,जनप्रतिनिधियो या प्रशासनिक स्तर पर कोई नाराजगी है, तो उसे जानने का प्रयास करेंगे ।इसकी रिपोर्ट संगठन को दी जाएगी।
11 को जावरा आएंगे सीएम
इधर 11 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जिले के जावरा में आ सकते हैं ।सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान जावरा में ऊर्जा विभाग सेेेे संबंधित  आयोजन में शामिल होंगे। संगठन और प्रशासनिक स्तर पर सीएम के जावरा दौरे की तैयारियां भी शुरू हो गई है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जावरा में आयोजन स्थल को लेकर निरीक्षण भी किया ।इसके बाद 16 जुलाई को सीएम जनदर्शन यात्रा के साथ रतलाम में प्रवेश करेंगे।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम में भी शासकीय सेवकों को डिजीटल लाकर अकाउंट ओपन करने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित, आम नागरिकों को भी करना है प्रेरित।जरुरी दस्तावेज , प्रमाण पत्र आनलाइन रख सकेंगे सुरक्षित।जरुरत पढ़ने पर एक आईडी से सीधे ऑनलाइन निकाला जा सकेगा दस्तावेज।जानिए क्या है डिजीटल लाकर सुविधा और कैसे करना होगा ओपन-
Next Article हनुमान ताल में नहीं डाली जाएगी सीवरेज लाइन, सीवरेज लाइन एक्सपर्ट की टीम ने निरीक्षण के बाद लिया निर्णय
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

By EditorApril 6, 2026

रतलाम, 6 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद विप्लव…

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

April 6, 2026

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- शिक्षा विभाग का लेखा शाखा प्रभारी 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया,वेतन जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत

April 6, 2026
Top Trending

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

By EditorApril 6, 2026

रतलाम, 6 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने…

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

By EditorApril 6, 2026

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- शिक्षा विभाग का लेखा शाखा प्रभारी 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया,वेतन जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत

By EditorApril 6, 2026

इंदौर, 6 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।लोकायुक्त संगठन इंदौर ने एसपी डॉ राजेश सहाय के…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.