भोपाल,20अगस्त(खबरबाबा.काम)। कई दिनों के इंतजार के बाद मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है| मानसून का जोरदार असर देखने को मिल रहा है| मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक प्रदेश भर में मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है, दो दिन झमाझम के आसार हैं|
रतलाम में पिछले 2 दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं, और हल्की फुहारें आ रही है। सोमवार शाम को रतलाम में कुछ देर बारिश का दौर चला। भोपाल और प्रदेश के अन्य जिलों में भी रुक रूककर बारिश हो रही है| मालवा निमाड़ में दो दिनों में हुई झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं| अगले दो दिन कहीं भारी से भारी बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने आलीराजपुर, बड़वानी, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, खंडवा, खरगोन, हरदा, होशंगाबाद, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, राजगढ़, गुना, श्योपुरकलां, शिवपुरी और बैतूल जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
Trending
- रतलाम सायबर सेल की बड़ी कामयाबी: 9 माह में 92.56 लाख ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
