रतलाम,1अगस्त(खबरबाबा.काम)। बुधवार सुबह बडबड रोड पर साक्षी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रही कार को जब पकडा गया तो उसमें अवैध रूप से रखा डोडाचुरा मिला।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक कार चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार जुझारसिंह पिता भंवरसिंह निवासी नयागांव को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद टक्कर मारकर भाग रही कार कुछ ही दूर पर जाकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया ।मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से डोडाचुरा भरा हुआ मिला। इधर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जुझारसिंह को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कार से मिला अवैध डोडा चूरा 30 किलो के लगभग है पुलिस डोडा चूरा का तोल करा रही है, वही कार मंदसौर के किसी व्यक्ति के नाम पर पंजीयन होना बताई जा रही है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
