रतलाम 25 अगस्त (खबरबाबा. काम) ।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रतलाम के दो बत्ती क्षेत्र में मतदाता राखी आयोजन हुआ। आमजनों को अपने मताधिकार के उपयोग के प्रति जागरुक करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में रतलाम शहर के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने आज प्रशासनिक अधिकारियों, मीडियाजनों तथा अन्य व्यक्तियों को राखी बांधी।
भारत निर्वाचन आयोग का नाम लिखकर आई विल वोट फार इंडिया जैसे स्लोगन्स के साथ इन राखियों को स्वीप गतिविधियों के तहत जिला प्रशासन द्वारा बनवाया गया है। दो बत्ती स्थित स्टेडियम मार्केट में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान, सीईओ जिला पंचायत सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर जितेन्द्रसिंह चौहान, उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार फुलपगारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा एसडीएम सुश्री शिराली जैन, मीडियाजनों तथा अन्य व्यक्तियों को राखी बांधकर विधानसभा निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करके लोकतंत्र की रक्षा करने का संदेश दिया गया। यह आयोजन आगामी दिनों तक पूरे जिले में होगा।
लघु नाटिका का मंचन
इस दौरान स्कूली बालिकाओं ने एक लघु नाटिका का मंचन भी किया। नाटिका में बालिकाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करके लोकतंत्र की रक्षा का संदेश आकर्षक तरीके से दिया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान जावरा एसडीएम एम.एल. आर्य, आलोट के एसडीएम चन्द्रसिंह सोलंकी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी सुश्री सुषमा भदौरिया,तहसीलदार गोपाल सोनी, एम.पी. पटेल,जिला शिक्षा अधिकारी अमर वरधानी,डीपीसी श्री त्रिपाठी, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत दिनेश परमार भी उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई: 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
- रतलाम: नामली में सनसनीखेज वारदात-चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में बंद किया, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,एक पीड़िता नाबालिग,प्रकरण दर्ज
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
