रतलाम, 1अगस्त(खबरबाबा.काम)। रतलाम पुलिस को वाहन चोरी के मामले का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है ।पुलिस ने चोरी के 7 दुपहिया वाहन बरामद करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मास्टर की से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रखे वाहनों की चोरी कर लेते थे।
बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी गौरव तिवारी और एएसपी डॉ राजेश सहाय ने मामले की जानकारी दी। एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर शिवगढ़ पुलिस ने थाने के सामने वाहन चेकिंग लगाई थी ।इसी दौरान एक बाइक चालक वाहन चेकिंग को देखकर वाहन भगाकर ले जाने लगा ।शंका होने पर पुलिस टीम ने उसे रोका और पूछताछ की ।युवक ने अपना नाम छगन पिता जीवना 22 वर्ष निवासी शिवगढ़ होना बताया। गाड़ी के कागजात मांगने पर युवक ने कागज नहीं होने की बात कही ।सख्ती से पूछताछ करने पर उसने मोटरसाइकिल चोरी की होना बताकर शिवगढ निवासी शुभम पिता लाल सिंह से 8 हजार रुपए में खरीदने की जानकारी दी। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि छगन की निशानदेही से आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया गया ।पूछताछ करने पर शुभम ने बताया कि मास्टर की के द्वारा वह रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड, हॉस्पिटल जैसी जगहों से दुपहिया वाहन चोरी करता था ।उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की तीन मोटर साइकिल जब्त की है ,जबकि दो मोटर साइकिल छगन से बरामद की गई ।इसी तरह एक मोटरसाइकिल प्रकाश निवासी पाटड़ा थाना सरवन और राजू निवासी आमलिया निवासी बांसवाड़ा से बरामद की गई। पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 7 वाहन बरामद किए।
पूर्व में भी हो चुका है गिरफ्तार
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि आरोपी शुभम पूर्व में भी वाहन चोरी की घटनाओं में गिरफ्तार हो चुका है ।वह शौक मौज के लिए वाहनों को चोरी कर कम दामों में बेच देता है।
इनकी रही भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे में एएसपी डॉ राजेश सहाय ,एसडीओपी मान सिंह चौहान, शिवगढ़ थाना प्रभारी बी एस सोलंकी ,प्रधान आरक्षक हरिशंकर ,आरक्षक शैलेंद्र सिंह, नारायण सिंह, हेमंत ,वीरेंद्र ,पाल सिंह, रवि, रूस्तम और राकेश की भूमिका रही।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
