भोपाल,29अगस्त(खबरबाबा.काम)।भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा चुनाव-2018 के संबंध में भोपाल में प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई । बैठक में आयोग द्वारा प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया की आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही आयोग द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले निर्देशों, नियमावली का अक्षरश: पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश के जो जिले दूसरे राज्यों की सीमाओं से लगे हुए हैं, उन संबंधित जिलों के अधिकारी और संभाग के वरिष्ठ अधिकारी दूसरे राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक करें और पडोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहें।
समीक्षा बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ.पी.रावत और आयुक्त द्वय सुनील अरोरा एवं अशोक लवासा ने भी अधिकारियों को संबोधित किया । बैठक में आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा, संदीप सक्सेना और चन्द्रभूषण कुमार तथा प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल.कान्ता राव, डायरेक्टर जनरल धीरेन्द्र ओझा, दिलीप शर्मा (चुनाव व्यय) भारत निर्वाचन आयोग और सुश्री शैफाली सरन अपर महानिदेशक पत्र सूचना कार्यालय एवं प्रवक्ता भारत निर्वाचन आयोग भी उपस्थित थीं।
Trending
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
