रतलाम, 27अगस्त(खबरबाबा.काम)।पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के मार्गदर्शन और उपस्थिति में ग्राम सादाखेड़ी में सरसी और सादखेड़ी के बीच कबड्डी मैच एवं रस्साकसी का आयोजन किया गया । कबड्डी में सरसी और रस्साकसी में सादाखेड़ी की टीम विजेता रही । इसके बाद पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी और जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी द्वारा खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया । एसपी ने इस मौके पर सभी लोगो को संबोधित करते हुए युवाओं को जीवन तरक्की और उन्नति के कई जरूरी बातें सिखाई गई ।

एसपी गौरव तिवारी द्वारा युवाओ को बताया गया कि ये गांव आपका है , इसी से आपकी पहचान है , आपकों सोचना है कि आप अपने गांव की पहचान किस रुप में बनाना चाहते है।
एसपी ने कहा किअपराध करना गुनाह है पर उसे चुपचाप देखना उससे भी बड़ा गुनाह है , आपकी आंखों के सामने कोई तोड़ फोड़ करता है और आप चुप चाप देख रहे है तो ध्यान रखिये अगला नंबर आपका भी आ सकता है । यदि आप अपराध करने वाली भीड़ का हिस्सा है तो आप अपराधी है । और जिन लोगो ने सादाखेड़ी में नापाक हरकत की है , उसे हमने पहचान लिया है और सख्त से सख्त कार्यवाही होगी । कोई इस आधार में नही बच सकता कि हम ने अपने हाँथ से तोड़ फोड़ नही की ,बस उनके साथ चले गए थे ।
एसपी गौरव तिवारी द्वारा लोगो से अपील की गई कि आप अपने बच्चों से संवाद करे उन्हें नैतिक शिक्षा दे ,हमारे बच्चे क्या कर रहे है ,कैसे लोगो से संपर्क में है ,हमे ख़बर नही होती । आप कितना भी धन एकत्रित कर ले पर यदि आपके बच्चे गलत राह में है तो उस धन का कोई मूल्य नही ।
एसपी गौरव तिवारी द्वारा खेल के बीच हुए एक वाकये का उदाहरण देते हुए कहा कि सादाखेड़ी कबड्डी टीम से अमुक लड़का आउट हो गया पर ये सोच कर बाहर नही गया कि मुझे किसी ने देखा नही , आप लोगो को धोखा दे सकते है, अपने आपको नही , आप ही अपने सबसे बड़े गुरु है , किसी भी चीज से ज्यादा जरूरी है कि हम अपने नजरो में अच्छे बने । और जिस दिन हम किसी और के लिए नही बल्कि खुद के लिए अच्छा करने लगेंगे जीवन के हर क्षेत्र में सफल होंगे ।
एसपी गौरव तिवारी द्वारा युवाओ से अपील की गई कि हम अपने मन से बदले और घृणा के भाव छोड़ दे और अपने प्रयास और मेहनत सार्थक दिशा में लगाये । यदि हम मन मे घृणा के भाव पालते रहेंगे तो एक दिन जरूर ऐसा करेंगे जो अपराध की श्रेणी में आता है , और एक बार F I R दर्ज हो गई तो फिर पूरी जिंदगी तबाह हो जाएगी , ना नौकरी लगेगी और ना ही पासपोर्ट बन पाएगा । इसके बजाय अपने मन मे प्रेम और भाई चारे के भाव रखे ,ये हमे सकारात्मक ऊर्जा देंगे और कठिन परिस्थिति को भी आप हँसते हुए पार कर जाएंगे ।
एसपी द्वारा लोगो को आगाह भी किया गया कि कानून हाँथ में लेने वालों को कतई बख्सा नही जाएगा । इस देश मे कानून का शासन है इससे ऊपर कोई नही है । चाहे वो किसी जाति ,धर्म का हो , कितना भी प्रभावशाली हो यदि अपराध में लिप्त होता है तो उसे सजा दिलवाने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी ।
Trending
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
- रतलाम: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप, बुधवार सुबह से भी लगी लाइनें….कलेक्टर की जनता से भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील,कहा-पर्याप्त है ईंधन, घबराएं नहीं…
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
