रतलाम,26 सितंबर(खबरबाबा.काम)। अखिल भारतीय एवं मध्य प्रदेश औषधि विक्रेता संघ के आव्हान पर ऑन लाइन फार्मेसी के विरुद्ध जिले के सभी मेडिकल स्टोर 28 सितंबर को बंद रहेंगे। मेडिकल व्यवसायी धरना, रैली एवं ज्ञापन में शामिल होंगे।
जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय छजलानी एवं सचिव प्रकाश चोरडिया ने परेशानी से बचने के लिए नागरिकों से एक दिन पूर्व ही आवश्यक दवाएं खरीदने का आव्हान किया है। उन्होंने बताया कि दवा व्यवसायी ऑन लाइन फार्मेसी के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन कर रहे है। 22 से 27 सितंबर तक काली पट्टी बांध कर विरोध प्रकट करने के बाद 28 सितम्बर को ई- फार्मेसी के विरोध में दवा व्यवसाय पूरी तरह बंद रहेगा। बंद के दौरान जिले के केमिस्ट जेल रोड पर जिला अस्पताल के सामने सुबह 10 बजे धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके पश्चात 11.30 बजे ई फार्मेसी के पुतले के साथ वाहन रैली निकाली जाएगी,जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर दो बत्ती पंहुचेगी। वहां पुतले का दहन कर कलेक्टोरेट जाकर कलेक्टर रतलाम को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद रैली विधायक चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचकर उन्हें भी ई फार्मेसी के विरोध में ज्ञापन देगी।
Trending
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
