रतलाम, 9सितम्बर(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर अवैध शराब, अवैध हथियार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष टीम ने रविवार सुबह आलोट में एक स्थान पर दबिश देकर अवैध शराब बरामद की।यह अवैध शराब घर के तहखाने में छिपाकर रखी गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी गौरव तिवारी को ग्राम रिछा में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली।जिस पर उन्होंने एएसपी प्रदीप शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए ।एएसपी श्री शर्मा ने अपनी टीम को रविवार सुबह आलोट भेजा।टीम ने ग्राम रिछा में एक घर में दबिश दी ।मौके पर घर के तहखाने में 32 पेटी अवैध शराब रखी मिली ।मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
