रतलाम,7सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार शाम हुए दो अलग-अलग हादसों में एक पत्रकार सहित तीन लोग घायल हो गए।पत्रकार को गंभीर चोट आने पर इंदौर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य हादसे में घायल हो बाइक सवार दो लोगों को सैलाना से रतलाम जिला अस्पताल रेफर किया। एक हादसा डेलनपुर में हुआ तो दूसरा शेरपुर-आंबा के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार डेलनपुर में हुए हादसे में शहर के कोठारीवास निवासी पत्रकार और सर्राफा व्यापारी रमेश सोनी 57वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए है। वह ईसरथूनी तरफ से बाइक पर लौट रहे थे, तभी डेलनपुर पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन उन्हे टक्कर मारकर निकल गया। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ कुछ लोग मौके पर पहुंचे और घायल सोनी को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सोनी को गंभीर हालत में उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
एक अन्य सड़क हादसा दुर्घटना शेरपुर-आंबा के बीच हुई। इस घटना में बाइक का टायर फटने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए है। पुलिस के अनुसार घटना में बाइक पर सवार डोंगरे नगर निवासी नरेंद्रसिंह पिता मांगूसिंह 38 वर्ष और पिपलौदा निवासी जगदीश पिता कालू 50 वर्ष घायल हुए है। दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दोनों को उपचार के लिए सैलाना अस्पताल लाया गया था, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया है।
Trending
- रतलाम में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे,उत्साह पूर्वक मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, भक्ति और उल्लास के साथ निकला भव्य चल समारोह
- रतलाम:आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जयंती पर कल प्रभात फेरी व धार्मिक आयोजन
- रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, आधी रात को एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर दबिश,4 गिरफ्तार
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: जल संसाधन विभाग का कर्मचारी आज अवकाश के दिन घर पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- रतलाम: कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 6.84 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार व बाइक भी पकड़ी
- रतलाम: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के लिए बड़ा कदम, नागदा–गोधरा खंड पर ‘कवच’ लागू, रतलाम मंडल में पहली बार पूरी तरह सक्रिय सुरक्षा प्रणाली
- रतलाम में ड्रग्स पर पुलिस की सख्ती, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
- रतलाम में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय विवाहित युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
