रतलाम,23सितम्बर(खबरबाबा.काम)। सायबर ठगों ने एक बार फिर शहर में एटीएम का पासवर्ड पूछ हजारों रुपए की ठगी की है। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बदमाशों ने करीब 66 वर्षीय वृद्ध को ठगी का शिकार बनाया और उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपए की नकदी निकाल ली।
पीडित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बैंक कर्मचारी होने की बात कहते हुए एटीएम का नंबर पूछा था, जिसे वह सही समझ गया और उसे नंबर बता दिया था।
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के अनुसार ठगी की शिकायत विनोबा नगर निवासी मनोहर पिता कालूसिंह राठौर ने की। इसमें बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल से फोन लगाया था। उसने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है। आरोपी का कहना था कि आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है और मैं बैंक से बोल रहा हूं, मुझे आपका एटीएम नंबर बता दो तो में एटीएम चालू कर दूंगा। आरोपी की बातों में आकर वृद्ध ने अपने एटीएम पर लिखा नंबर बता दिया, जिसके बाद उसके खाते से पहले 20 हजार रुपए दो बार में निकल गए। खाते से रुपए निकलने के मैसेज पीडि़त को मिले तो वह चौंक गया। बैंक जाकर तलाश निकाली तब पता चला कि फोन करने वाला बैंक कर्मचारी नहीं ठग था। उसके बाद पीड़ित ने अपने खाते से जुड़ी जानकारी पुलिस को दी थी, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
Trending
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
