रतलाम, 9सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झर में हाईवे पर सड़क किनारे जमीन से धुआं उठने की घटना सामने आई है। इसके कारण लोगों को आंख में जलन और खांसी होने की समस्या हो रही है ,वहीं आस-पास के पौधे भी सूख गए हैं ।सूचना मिलने पर पटवारी ,पुलिस जवान एवं प्रशासन की टीम जांच के लिए पहुंची है ।यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि कोई अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे केमिकल ढोल गया हो जिसके कारण धुआं निकल रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम झर में सड़क किनारे से धुंआ निकलने की घटना रविवार को सामने आई। इस जहरीले धुएं के कारण लोगों को जब आंखों में जलन और खांसी की शिकायत हुई तो उन्होंने प्रशासन को सूचित किया। जब लोगों ने धुंआ निकलने के स्थान पर जाकर देखा तो सड़क किनारे 100 फिट के एरिये में जहां गड्डे में पानी भी भरा हुआ है, वहां से धुआं उठ रहा था और आसपास लगे पेड़ पौधे के पत्ते भी इसके कारण पीले पड़ गए थे ।जमीन से धुआं उठने की सूचना मिलने पर बिलपांक पुलिस भी मौके पर पहुंची ।वही कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने ग्रामीण SDM सुश्री शिराली जैन को जांच के लिए कहा ।जिसके बाद पटवारी पीएचई की टीम और फोम फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची ।टीम जांच कर रही है ।यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि कोई अज्ञात व्यक्ति यहां केमिकल ढोल गया हो जिसे कारण धुआं उठने की घटना हुई है। फिलहाल धुआं उठने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि ग्राम झर में जमीन से धुंआ उठने सूचना मिली है ।टीम को जांच के लिए भेजा है ।वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.