रतलाम,7सितम्बर(खबरबाबा.काम)। इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास द्वास शहर के ब्राह्मण समाज की प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम 9 सितबंर को दोपहर 4 बजे से लायंस हॉल में होगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले व महाविद्यालय की परीक्षा पास कर 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों का सम्मान किया जाएगा।
शुक्रवार को इस संबंध में पत्रकार वार्ता आयोजित कर न्यास अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सारस्वत, सचिव शरद चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए न्यास पदाधिकारियों ने बताया कि न्यास द्वारा हर वर्ष सर्वब्राह्मण समाज के प्रतिभावानों के लिए सम्मान समारोह रखा जाता है। इस वर्ष कुल 86 छात्र-छात्रों का सम्मान किया जाएगा। 86 में से 46 एेसे व विद्यार्थी जो कि बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए उन्हे रजत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शेष जिनको 75 प्रतिशत अंक हासिल किए है उन्हे भी प्रोत्साहन राशि सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले में स्कूल व महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल रहेंगे। 100 प्रविष्टियां में से मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया। पदाधिकारियों ने बताया कि 24 वर्ष पूर्व न्यास की स्थापना 6 सेवानिवृत्त शिक्षकों ने किया था। आज शहर के 33 गणमान्य नागरिक आजीवन न्यायी के रुप में सक्रिय है। प्रतिभावानों के सम्मान के अलावा न्यास द्वारा प्रतिवर्ष 25 विद्यालयीन तथा 10 महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को 1 हजार रुपए तक आर्थिक सहायता प्रदान करता है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
