Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: आगे जा रहे सीमेंट से भरे ट्राले में घुसी स्लीपर बस, 5 घायल,क्रेन से अलग करना पड़ा…ढोढर के कालूखेड़ा फंटे पर हुई घटना

April 4, 2026

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

April 3, 2026

रतलाम: रजत बड़जात्या दिगंबर जैन युवा महासभा के रतलाम जिले के महामंत्री मनोनीत

April 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»All News»सीएम ने किया मेडिकल कालेज का लोकार्पण, कहा- रतलाम की जनता का सपना पूरा हुआ
All News

सीएम ने किया मेडिकल कालेज का लोकार्पण, कहा- रतलाम की जनता का सपना पूरा हुआ

SamagraBy SamagraSeptember 12, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रतलाम 12 सितम्बर(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि रतलाम का मेडिकल कालेज चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करेगा। न केवल रतलाम बल्कि उज्जैन संभाग के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि है। मेडिकल कालेज का जो सपना रतलाम की जनता ने देखा था वह पूरा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने आज रतलाम में मेडिकल कालेज का लोकार्पण करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, विधायकगण मथुरालाल डामर, डा. राजेन्द्र पाण्डेय,  जितेन्द्र गेहलोत, श्रीमती संगीता चारेल, महापौर डा. सुनीता यार्दे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा, राज्य कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, कान्हसिंह चौहान, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा,निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, विष्णु त्रिपाठी, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिवशेखर शुक्ला, संभागायुक्त एम.बी. ओझा, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एस.पी. गौरव तिवारी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेडिकल कालेज, नवीन कलेक्टोरेट भवन सहित400 करोड रुपए से ज्यादा के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि रतलाम मेडिकल कालेज अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से युक्त है। यहां हाईटेक मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जो नई दिल्ली के एम्स हास्पीटल में भी नहीं है। मेडिकल कालेज में बनाए गए 750 बिस्तरीय अस्पताल में कई गंभीर बीमारियों की उपचार सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यह अस्पताल उज्जैन संभाग का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल होगा। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज में प्रवेश लेने वाली एमबीबीएस प्रथम बैच के विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित रुप से इस कालेज से निकलने वाली मेडिकल प्रतिभाएं देश-विदेश में अपना नाम रोशन करेंगी।
प्रदेश में डाक्टरों की उपलब्धता खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिश्चित करने के प्रयासों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अब मध्यप्रदेश में मेडिकल कालेजो की संख्या बढ़ती जा रही है, इस कारण पहले जहां प्रतिवर्ष 600 डाक्टर पासआऊट होकर प्रदेश को मिलते थे वहीं अब2600 डाक्टर प्रतिवर्ष प्रदेश को मिलेगे। इससे हम ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में डाक्टर उपलब्ध करवा पाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हायर सेकेण्डरी तथा हाईस्कूलों की बढ़ती संख्या से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बेटे-बेटियों को उच्च शिक्षा में धनाभाव की चिन्ता नहीं करना पड़ेगी, राज्य शासन उनकी फीस भरेगा। प्रदेश के युवाओं की आंखों के सपनों को मरने नहीं दिया जाएगा। रतलाम मेडिकल कालेज में भी राज्य की मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ने रतलाम को मेडिकल कालेज की सौगात देकर रतलाम के नागरिकों ने जो सपना देखा था,उसे पूरा किया है। यह शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। श्री काश्यप ने कहा कि मेडिकल कालेज में स्थानीय विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाए। स्थानीय विद्यार्थियों हेतु एक कोटा तय किया जाना चाहिए। पूर्व में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिवशेखर शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन देते हुए रतलाम मेडिकल कालेज की विस्तार से जानकारी दी।
रतलाम के संगठनों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनन्दन
रतलाम को मेडिकल कालेज की सौगात देने पर स्थानीय संगठनों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का सम्मान-अभिनन्दन इस अवसर पर किया। मुख्यमंत्री को 51 किलो फूलों का हार पहनाया गया। इस दौरान उद्योग संघ, लघु उद्योग भारती, वैश्य महासम्मेलन, नमकीन व्यापारी संघ,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहित करीब 25संस्थाओं, संगठनों ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में करीब 17 संस्थाओं ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री को विधायक श्री काश्यप ने स्वर्णाक्षरों से रचित अभिनन्दन पत्र भेंट किया
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को रतलाम मेडिकल कालेज की सौगात देने के लिए राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने अभिनन्दन पत्र भेंट किया। यह अभिनन्दन पत्र स्वर्ण अक्षरों से रचित किया गया था।
करोडों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 273.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज), 16.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन कलेक्टोरेट भवन, 1 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन देवला, 1 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन लसुड़िया जंगली, 1 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन बहादूरपुर जागरी, 1 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन बचौड़िया, 1 करोड़ की लागत से निर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन बड़ोदा, 2.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रतलाम की छत्रीपुल पुलिया, 1.25करोड़ की लागत से निर्मित 33/11 केव्ही उपकेन्द्र सेजावता, 1.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आक्यातजली स्टापडेम, 2.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आलमपुर ठिकरिया बैराज, 8.28करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गोठड़ा बैराज, 10.05 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बजरंगगढ़ बैराज, 11.89 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खेड़ी बैराज, 4.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अमरपुराकला तालाब, 4.53 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आम्बापाड़ा (वाहेड़ीखोड़ा) तालाब, 6.91करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांसर तालाब, 3.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एवरिया तालाब का लोकार्पण किया।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसीएम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर,हवाई पट्टी से लेकर मेडिकल कालेज तक सुरक्षा घेरे में , चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, एसपी ने कहा न्यूसेंस क्रिएट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस नेताओं द्वारा मेडिकल कालेज लोकार्पण मामले में भी प्रकरण दर्ज
Next Article मेडिकल कालेज की प्रथम बैच में शामिल है रतलाम जिले के 14 युवा
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: आगे जा रहे सीमेंट से भरे ट्राले में घुसी स्लीपर बस, 5 घायल,क्रेन से अलग करना पड़ा…ढोढर के कालूखेड़ा फंटे पर हुई घटना

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। मंदसौर-रतलाम फोरलेन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

April 3, 2026

रतलाम: रजत बड़जात्या दिगंबर जैन युवा महासभा के रतलाम जिले के महामंत्री मनोनीत

April 3, 2026
Top Trending

रतलाम: आगे जा रहे सीमेंट से भरे ट्राले में घुसी स्लीपर बस, 5 घायल,क्रेन से अलग करना पड़ा…ढोढर के कालूखेड़ा फंटे पर हुई घटना

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। मंदसौर-रतलाम फोरलेन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क…

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

By EditorApril 3, 2026

रतलाम 3 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक…

रतलाम: रजत बड़जात्या दिगंबर जैन युवा महासभा के रतलाम जिले के महामंत्री मनोनीत

By EditorApril 3, 2026

रतलाम,3अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारत वर्षिय दिगंबर जैन युवा महासभा राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष एवं…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.