रतलाम,22सितम्बर(खबरबाबा.काम)। निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों का अभी तक निराकरण नहीं होने के विरोध में शनिवार को नगर निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी काले वस्त्र पहनकर निगम परिसर में धरने पर बैठे।
कर्मचारी नेता दिनेश सोलंकी ने बताया कि पिछले कई माह से निगम कर्मचारियों की मांगे लंबित है ।जिसके विरोध में अगस्त माह में वे अनशन पर बैठे थे ।उस दौरान महापौर एवं आयुक्त ने यूनियन के पदाधिकारी चर्चा कर मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक भी लंबित मांगों का निराकरण नहीं किया गया है। जिसके विरोध में नगर निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी शनिवार से काले वस्त्र पहन कर धरने पर बैठे हैं ।श्री सोलंकी ने बताया कि कार्यालय समय में धरना दिया जाएगा ।साथ ही इस आंदोलन का निगम के कार्यों पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। धरने के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने नारेबाजी भी की ।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
