रतलाम,16सितम्बर(खबरबाबा.काम)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी 17 सितंबर को भोपाल आ रहे हैैं। रतलाम से भी अधिक से अधिक कांग्रेसजन भोपाल पहुंचने की तैयारी में है।
राहुल गांधी के भोपाल आगमन के सबंध में कांग्रेस कार्यालय दो बत्ती पर एआईसीसी के प्रभारी धीरूभाई पटेल की उपस्थिति में सभी कांग्रेसजनों की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय हुआ की सभी कांग्रेसजन स्वयं के वाहन से एवं ट्रेन से भोपाल जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भोपाल में राहुल गांधी के स्वागत हेतु एक मंच एवं गेट शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा लगाया जाएगा। बैठक का संचालन विनोद मिश्रा मामा ने किया तथा जेम्स चाको, रजनीकांत व्यास, पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, प्रेमलता दवे, कमरूद्दीन कछवाय, मोहसीन शैरानी, विजयसिंह चौहान, बसंत पण्ड्या, मुबारिक खान, मेहमूद शैरानी, चंद्रप्रकाश पुरोहित एवं धीरूभाई पटेल ने भी संबोधित किया एवं अधिक से अधिक संख्या में भोपाल जाने की अपील की।
बैठक में प्रमुख रूप से राजेश भरावा, मंसूरअली पटौदी, फारूख खान, वाहीद शैरानी, जगदीश आकोदिया, ताहेरा नासीर कुरैशी, अशोक डोडियार, स्वदीप कोरिया, धर्मेंद्र मंडवारिया, संदीप शुक्ला, जितेंद्रसिंह, संजय बरमेचा, गोपाल चंदवाडिय़ा, निशा विजय, राजीव स्टीफन, ऐंगल स्टीफन, वीरेंद्र प्रतापसिंह, राजेश प्रजापत, राजेश शर्मा, सैय्यद अकील एहमद, परवेज जार्ज, जाहीद हुसैन, अफजल, नरेंद्र बौरासी, मोनासीर कुरैसी, अक्षांश मिश्रा, आजीर खान, लालू स्टीफन आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पार्षद शांतिलाल वर्मा ने किया। कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा द्वारा भी राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर बैठक ली गई।
Trending
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
