रतलाम, 10अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (आईआईएम) इंदौर के छात्र-छात्राओं का दल एक सप्ताह के अटैचमेंट पर रतलाम जिले मे आया है । दल मे शामिल विद्यार्थी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति का अवलोकन कर रहे हैं।

आईआईएम के छात्र-छात्राओं का यह दल 1 सप्ताह तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ही रहेगा और वहां की स्थितियों का जायजा लेगा। दल का रात्रि विश्राम भी ग्रामीण क्षेत्रों में होगा। दल में शामिल विद्यार्थी जिले के ग्राम शक्कर खेड़ी, पीपल खूंटा, बोरवानी ,धमोतर आदि ग्रामों में जाकर अवलोकन कर चुके हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के कहने पर दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल और आंगनवाड़ी का भी भ्रमण किया और वहां बच्चों से मिलकर उनसे चर्चा भी की। दल में शामिल आईआईएम के विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों में ही भोजन और रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं।



Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
