रतलाम, 16अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग से जारी जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे के जालंधर-पठानकोट कैंट-जम्मुतवी खंड में दिनांक 26.10.2018 शुक्रवार को तीन लिमिटेड हाइड सबवे के निमार्ण कार्य के लिए 11 घंटे का मेगाब्लॉक लिया जाएगा। उत्तर रेलवे के उक्त खंड में मेगा ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जाने वाली दो जोडी गाड़ियाँ निरस्त रहेगी। निरस्त गाड़ियों का विवरण निम्नानुसार हैः:-
1. गाड़ी संख्या 12471 बान्द्रा टर्मिनस-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रे, बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक
25.10.18 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12472 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा
से दिनांक 26.10.18 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 12919 इंदौर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा मालवा एक्सप्रेस, इंदौर से दिनांक
25.10.18 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-इंदौर मालवा एक्सप्रेस, कटरा से दिनांक
26.10.2018 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
उक्त दिनांकों को संबंधित गाड़ियों में यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा आरंभ करने
से पूर्व गाड़ी की स्थिति को देख लैं। गाड़ियों के निरस्त होने पर यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जाएगा।
Trending
- रतलाम: मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की एक और कार्रवाई-स्विफ्ट कार से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
